Big crime : 59 मिनट में लाखों रुपए का सोना व एक लाख रुपए चोरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
देवनगर थानान्तर्गत (Police station Devnagar) शांति प्रिय नगर में सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने महज 59 मिनट में लाखों रुपए का सोना व एक लाख रुपए (Lakhs of Gold jwellery stolen in only 59 minutes) चुरा लिया। वारदातस्थल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोरों की हरकत कैद हो गईं। जिसके आधार पर तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार शांति प्रिय नगर निवासी व्यापारी कैलाश पुत्र कल्याणदास वैष्णव गत 22 जनवरी की शाम सात बजे अपनी पुत्री को छोड़ने के लिए दिल्ली गए थे। पीछ घर पर कोई नहीं था। वो दिल्ली से दूसरे दिन रात साढ़े ग्यारह बजे घर लौटे थे। मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। उसमें रखे सोने के दो मंगलसूत्र, सोने की छह चुडि़यां, कानों के छह टोप्स, तीन अंगूठी, एक नेकलेस सेट और एक लाख रुपए चुरा लिए गए थे।
वारदातस्थल के सामने वाले मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए तो 22 जनवरी की रात 2.23 बजे दो चोर दीवार फांदकर मकान में घुसते नजर आए। जिन्होंने फिर ताला तोड़ा और अंदर घुस गए थे। चोरी करने के बाद वे तड़के 3.22 बजे बाहर निकले थे और दीवार फांदकर भाग गए थे। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/APa9MfC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment