कांग्रेस : कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगी खुशी, लंबे समय से इंतजार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कांग्रेस (congress) अब संगठनात्मक रूप से मजबूत हो रही है। ब्लॉक अध्यक्षों की दो सूचियां घोषित होने के बाद अब अन्य पदों पर भी जल्द नियुक्तियां होंगी। पीसीसी में रविवार को आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने यह भरोसा दिया।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (rajasthan pcc) की अति आवश्यक बैठक में पार्टी को मजबूती देने के लिए कार्यकारिणी के गठन पर मंथन किया गया। बैठक में निर्णय किया गया कि जिन जिलों में जिला अध्यक्ष घोषित किए जा चुके हैं उनकी कार्यकारिणी तीन दिवस के भीतर तथा जिन विधानसभाओं में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं उनकी भी कार्यकारिणी मंडल अध्यक्ष की घोषणा 7 दिवस के अंदर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कर दी जाएगी। बैठक के दौरान शहर कांग्रेस दक्षिण अध्यक्ष नरेश जोशी, उत्तर के अध्यक्ष सलीम खान समेत जोधपुर के कई कांग्रेस नेता शामिल हुए।

यात्रा के लिए ब्लॉक स्तर पर होंगे को-ऑर्डिनेटर

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए भी बैठक में रणनीति बनाई गई। सभी ब्लॉक स्तर पर को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे। अभियान के राजस्थान प्रभारी आर सी खुटिया ने अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/TCtghPD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment