Bajari Dumper : बजरी से भरा डम्पर पुलिस पर चढ़ाने का प्रयास, ऐसे बचाई जान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
बनाड़ थाना पुलिस (Police station Banar) ने डिगाड़ी चौकी (Digari Chowki) के पास रविवार को गश्त के दौरान बजरी से भरे एक डम्पर को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने पुलिस पर डम्पर चढ़ाने का प्रयास (attempt to ride dumper on police) किया। पुलिस ने साइड में हटकर जान बचाई। चालक डंपर सहित भाग गया। पुलिस ने बजरी से भरे पांच अन्य डम्पर जब्त (Five dumper seized) किए हैं।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि शनिवार मध्यरात्रि गश्त के दौरान मोबाइल व चेतक जाब्ते ने अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी कर बजरी से भरे वाहनों की जांच की। इस दौरान अवैध बजरी से भरे पांच डम्पर 207 एमवी एक्ट में जब्त कर खनिज विभाग को सूचित किया गया।
इस बीच, सुबह सात बजे डिगाड़ी चौकी के पास पुलिस ने शिकारगढ़ की तरफ से आ रहे बजरी से भरे एक डम्पर को बैरियर लगा रूकने का इशारा किया, लेकिन चालक डम्पर की रफ्तार और तेज कर दी। बैरियर के पास खड़ी पुलिस पर डम्पर चढ़ाने का प्रयास किया। चालक की हिमाकत को भांप पुलिसकर्मियों ने साइड में हटकर जान बचाई। पुलिस ने डम्पर का पीछा किया, लेकिन चालक डम्पर को भगा ले गया। डम्पर के पंजीयन नम्बर के आधार पर चालक के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/UrAZakx
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment