यूथ कांग्रेस : चुनाव के जरिए युवा दलित-आदिवासी और महिला वोटों पर नजर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. यूथ कांग्रेस के चुनावों को लेकर खासा उत्साह है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब तस्वीर साफ हो गई है। शहर जिलाध्यक्ष पद के लिए 7 और देहात के लिए 18 उम्मीदवार मैदान में है। अब अगले एक माह तक वोटिंग होगी। इस बार सदस्यता और मतदान साथ-साथ किया जा सकेगा। वोटिंग भी ऑनलाइन ही होगी। यूथ के चुनाव के जरिए कांग्रेस अपने परम्परागत वोटों को फिर से साधने की कोशिशों में जुट गई है। कांग्रेस से छिटकते जा रहे एससी, एसटी, अल्पसंख्यक वोटों पर पूरा फोकस किया जा रहा है। महिलाओं और दिव्यांगाें को भी खास तवज्जो दी जा रही है। विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 28 जनवरी से वोटिंग शुरू होगी, जो 27 फरवरी तक चलेगी।

चुनावों में मिले फायदा, इसके लिए मशक्कत

प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि लोकसभा चुनाव भी अगले साल है। यूथ कांग्रेस के चुनावों के बहाने कांग्रेस इस बार युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए खासी मशक्कत कर रही है। इसके लिए विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को अधिकतम 100 का शुल्क एक साथ जमा कराने की छूट दी गई है। इसके अलावा पदाधिकारियों को सदस्यता के लिए लक्ष्य भी दिया जा रहा है कि वे युवाओं का रुख कांग्रेस की तरफ मोड़ें। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि यूथ जितना ज्यादा संख्या में जुड़ेगा, पार्टी उतनी ही मजबूत होगी।

चुनावों पर सीधी नजर

प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव तथा अगले साल लोकसभा चुनाव होंगे। पार्टी की नजर पूरी तरह से चुनावों पर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इसका संकेत दे चुके हैं। ऐसे में यूथ कांग्रेस के चुनावों का खासा महत्व है। यूथ को जोड़कर कांग्रेस यह भी संदेश देना चाहती है कि युवाओं व अन्य आरक्षित वगोZं में कांग्रेस का आकर्षक कम नहीं हुआ है।

जोधपुर में शहर और देहात अध्यक्ष

जोधपुर में यूथ कांग्रेस के तीन लिए तीन अध्यक्ष पद सृजित करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन बाद में दो का निर्णय अंतिम रखा गया। अब शहर और देहात के लिए ही अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए चुनाव होगा। चुनावों में आरक्षित पदों पर उसी वर्ग के चुने जा सकेंगे। प्रदेश में 38 जिलों के लिए चुनाव हो रहे हैं। 18 से 35 साल तक की उम्र के युवा सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

ये होगी जिला कार्यकारिणी-अध्यक्ष-1

-उपाध्यक्ष- 06(ओपन, एससी, एसटी, ओबीसी, महिला, अल्पसंख्यक)-महासचिव - 18 (7 ओपन, एससी, एसटी, ओबीसी, महिला, एससीएसटी, दिव्यांग )

एक युवा को इन्हें देना होगा वोट

-प्रदेश अध्यक्ष-प्रदेश महासचिव

-जिलाध्यक्ष-विधानसभाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी मैदान में

शहर जिलाध्यक्ष-07देहात जिलाध्यक्ष-18

विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार

जोधपुर शहर-10सरदारपुरा-05

सूरसागर-08भोपालगढ -12

बिलाड़ा-10लोहावट-07

लूणी-08ओसिंया-13

फलोदी-06शेरगढ़-10

शहर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

अकमूद्दीन खान, अर्शमाखान, अजहरूद्दीन खान, दशरथ प्रजापत, पवन टाक, सौरभ गौड़, योगेश कच्छवाह।

देहात में अध्यक्ष पद के प्रत्याशीअंजु परिहार, अनुराग बारवार, अर्जुनराम, अरुणकुमार मेघवाल, चम्पालाल, गणेश, हरीश राणावत, इन्द्रजीत सारण, कैलाश, लक्ष्मणराम, महेन्द्रप्रतापसिंह, पूनाराम, राजूसिंह, रेखा कच्छवाह, सद्दाम हुसैन, सुनील दाधीच, ठाकरा विश्नोई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/efgJEtN
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment