आकाशवाणी केंद्र पहुंचे केंद्रीय मंत्री ठाकुर,लिया जायजा
स्वच्छता का सही मायने में पालना करने के दिए निर्देश
जोधपुर. निजी कार्यक्रम में जोधपुर आए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शुक्रवार को सुबह अचानक आकाशवाणी केन्द्र पहुंच गए। उन्होंने आकाशवाणी केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने आकाशवाणी केंद्र परिसर का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता का सही मायने में पालन करने को कहा। उन्होंने स्टूडियो और तकनीकी परिसर सहित केंद्र का भ्रमण भी किया। उन्होंने परिसर को स्वच्छ रखने और उपलब्ध स्थान का अधिकाधिक सदुपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने और अनुपयोगी सामान का नियमानुसार निष्पादन भी किया जाए। इस अवसर पर आकाशवाणी केंद्र के उप महानिदेशक के.के. माथुर सहित आकाशवाणी के कर्मचारी मौजूद रहे।
अहमदाबाद गए, आज जैसलमेर आएंगे
केंद्रीय मंत्री शुक्रवार शाम फ्लाइट से अहमदाबाद चले गए। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार वे शनिवार को अहमदाबाद से जैसलमेर पहुंचेंगे। जैसलमेर से वे एक जनवरी को जोधपुर पहुंचेंगे। जोधपुर से दो जनवरी को सुबह नई दिल्ली लौटेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/R1WopZr
0 comments:
Post a Comment