दहेज प्रताड़ना के मामले में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग के पुत्र गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. दहेज प्रताड़ना के मामले में जालोर भाजपा विधायक के पुत्र को जोधपुर महिला पुलिस थाना पश्चिम ने गिरफ्तार किया है। पति, विधायक ससुर व सास पर दहेज प्रताड़ना का मामला भोपालगढ़ से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक की पुत्री ने करीब पौने तीन साल पहले दर्ज कराया था। इस मामले में विधायक पुत्र को पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है।

गुलाब नगर खेमे का कुआं निवासी पाल रोड निवासी भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग की पुत्री ममता उर्फ दीपा ने 7 फरवरी, 2020 को दहेज प्रताड़ना की एफआइआर दर्ज करवाई थी। दीपा ने आरोप लगाया कि जालूपुरा एमएलए क्वार्टर जयपुर द्वितीय, लक्ष्मी नगर स्टेशन रोड जालोर निवासी उनका पति प्रकाश पुंज गर्ग के बारे में बताया गया कि वह कोई नशा आदि नहीं करता। लेकिन विवाह के दिन वह शराब के नशे में था। उसके साथ बदतमीजी हुई, लेकिन उसने सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते सबकुछ सहन किया। दूसरे दिन से दहेज प्रताड़ना के लिए सुनाना शुरू कर दिया। शादी के 15-20 दिन बाद जोधपुर आकर उसके पिता से नया म्यूजिक सिस्टम खरीद लिया। इसके अलावा विवाह में आशीर्वाद स्वरूप आए पैसे छीने व मारपीट समेत कई आरोप दीपा ने विधायक पुत्र पर लगाए। विधायक पुत्री दीपा ने विधायक जोगेश्वर गर्ग व उनकी पत्नी कमला को भी इसमें आरोपी बनाया है। वहीं आरोपी प्रकाश इतने दिन पुलिस से छिप रहा था, लेकिन उसने रविवार को सरेंडर कर दिया। महिला थानाधिकारी पश्चिम किरण गोदारा ने बताया कि कोर्ट के समक्ष पेश करने पर उसे दो दिन रिमांड पर लेने का आदेश दिया गया।
ये भी आरोप है एफआइआर में
- ममता ने बताया था कि 7 फरवरी 2007 को प्रकाश के साथ मेरी शादी हुई थी। इस दौरान शादी में जो दहेज का सामान दिया जाता है वह परिवार की ओर से दिया गया।

-ममता ने बताया कि 2008, 2009, 2010 व 2015 में गर्भवती हुई थी। लेकिन पति, सास-ससुर की मारपीट के कारण उसका चार बार अबॉर्शन हो गया। 2015 में जब वह गर्भवती हुई तो फिर से मारपीट की गई। उसे घर में अकेला रखा गया और इलाज तक नहीं करवाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fqFs1c
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment