जोधपुर।
सूरसागर थानान्तर्गत (Police station soorsagar) फिदूसर चोपड़ (Fidusar chopad) से कालीबेरी (Kaaliberi) रोड स्थित नंदलाव पुलिया (Nandlaav pooliya) तिराहा। विकट गोलाई में स्पीड ब्रेकर व डिवाइडर न होने अनियंत्रित वाहनों की वजह से हादसे दर हादसे हो रहे हैं। भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही से क्षेत्रवासियों की हर समय जान सांसत में रहती है। मार्च में बजरी से भरे ट्रेलर के नीचे दबने से तीन श्रमिकों की मौत के बाद अनियंत्रित बोलेरो से मां व बेटे की मौत हो चुकी है।
इसी तरह फिदूसर चौपड़ से कालीबेरी तिराहा साई धाम मन्दिर जाने वाले रोड पर भी आए दिन हादसे हो रहे हैं। मंदिर जाने वाली रोड व तिराहे के बीच यातायात घुमटी व डिवाइडर नहीं है। जिसकी वजह से वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
पुल संकड़ा और फिर गोलाई से अनियंत्रित
क्षेत्रवासियों का कहना है कि नंदलाव पुलिया आस-पास की सड़क की तुलना में कुछ संकड़ा है। फिर वहां विकट गोलाई भी है, जहां से मोड़ लेने के दौरान वाहन गति पर नियंत्रित नहीं रख पाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।
घुमटी व डिवाइडर लगाए जाएं
क्षेत्रवासी किशनलाल सैन का कहना है कि पुल के पास तिराहे व साईं धाम मंदिर जाने वाली रोड पर यातायात घुमटी लगाई जाए। साथ ही डिवाइडर भी बनवाए जाएं। जिससे वाहनों की रफ्तार होगी और हादसों में कमी आएगी।
स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, ताकि रफ्तार कम हो
कालीबेरी निवासी नरेन्द्र पारीक का कहना है कि क्षेत्र में दिनभर बड़े व भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही रहती है। जो काफी तेज रफ्तार में निकलते हैं। मोड़ में रफ्तार अधिक होने से पलट जाते हैं। पुलिस से कई बार स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक नहीं लगाए गए हैं। स्पीड ब्रेकर से रफ्तार पर काबू पाया जा सकेगा और हादसे भी कम होंगे।
--------------------------------------------
केस : 1
ट्रेलर के नीचे दब गए थे तीन श्रमिक
16 मार्च 2022 : कालीबेरी में नंदलाव पुलिया के पास बजरी से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर गोलाई में पलट गया था। पास में से निकल रही मोटरसाइकिल ट्रेलर के नीचे दब गई थी। बाइक सवार गणपत, धर्माराम व मोहम्मद अली की मौत हो गई थी।
---------------
केस : 2
बाइक सवार मां-पुत्र का दम टूटा
29 अक्टूबर 2022 : नंदलाव पुलिया तिराहे के पास अनियंत्रित बोलेरो ने दो मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया था। एक बाइक सवार भूरंटिया निवासी बालूसिंह माली व उसकी मां पुष्पा पत्नी जयनारायण की मौत हो गई थी। दूसरी बाइक के पास फल खरीद रही शोभा घायल हो गई थी। बाइक पर बैठी उसकी मासूम पुत्री परमेश्वरी को सुरक्षित बच गई थी।
------------------------------------------
'नंदलाव पुलिया के पास खतरनाक गोलाई है, जहां स्पीड ब्रेकर और डिवाइडर नहीं है। ऐसे में गोलाई पर मोड़ लेने के दौरान वाहन अनियंत्रित होते हैं।'
मानाराम, उप निरीक्षक, पुलिस स्टेशन सूरसागर।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/s4ZyD8z
0 comments:
Post a Comment