X army man died : सीढि़यों से गिरे पूर्व फौजी की मौत, बहन ने जताया संदेह

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड (Chopasni Housing board) में सेक्टर-14 िस्थत मकान में सीढि़यों से गिरने से सेवानिवृत्त एक फौजी की संदिग्ध हालात में (X army man died in suspecious circumtances) मौत हो गई। बहन ने भाई की मौत पर अंदेशा जताया तो चौहाबो थाना पुलिस (Police station Chopasni housing board) ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम (Postmartum from medical board) करवा शव परिजन को सौंपा।
एसआइ हुकमसिंह ने बताया कि सेक्टर 14 निवासी दिनेश 45 पुत्र सोहनसिंह सेवानिवृत्त फौजी थे। वो मकान की छत पर गए, जहां से नीचे उतरने के दौरान सीढि़यों से गिर गए। सिर में अंदरूनी चोट लगी तो बेहोश हो गए। पत्नी व पुत्र उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर पत्नी व पुत्र शव लेकर घर आ गए। इस बीच, पता लगने पर हरिनगर निवासी बहन नीलम गोयल वहां आई। उसने मृत्यु पर अंदेशा जताया। वो थाने पहुंची और भाई की मौत पर हत्या का अंदेशा जताया। पुलिस घटनास्थल आई और शव मथुरादास माथुर अस्पताल भिजवाया, जहां बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा गया। एफएसएल जांच के लिए विसरा प्रिजर्व किए गए हैं। फिलहाल मृत्यु का कारण पता नहीं लग पाया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5RstnhD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment