RURAL OLYMPIC---जिला स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक खेलों का महाकुंभ 29 से, 1778 खिलाड़ी लेंगे भाग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक-2022 के तीसरे चरण में जिला स्तरीय खेलों का महाकुंभ 29 सितम्बर से शुरू होगा। 21 ब्लॉकों की यह प्रतियोगिताएं जिला मुख्यालय जोधपुर पर 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक 3 दिन आयोजित होगी। ब्लाॅक स्तर पर विजेता टीमें जिला स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए कमेटियों का गठन किया है। जिसमें जिला परषिद सीईओ अभिषेक सुराणा, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी भल्लूराम खींचड, जिला शिक्षाधिकारी अमृतलाल, जिला खेल अधिकारी प्रेमसिंह भाटी के अलावा शारीरिक शिक्षक हापूराम चौधरी, राकेश देवड़ा, राजेन्द्र कलाल, रामूराम चौघरी, पुरुषोतम राजपुरोहित, सरोज भाटी, सीमा, देवेन्द्रसिंह चौहान, अंजू राणा, शीतल राजुपरोहित, सुशीला चौधरी आदि को खेलों का प्रभारी बनाया गया है।

-----

6 खेलों में होगा आयोजन

- हॉकी पुरुष वर्ग में 17 ब्लॉक में 204 खिलाडी भाग लेंगे। हॉकी में सबसे कम महिला वर्ग की 8 ब्लॉक की टीमें ही भाग लेंगी, जिसमें 96 खिलाड़ी होंगे।- वालीबॉल में 21 ब्लॉक में पुरुष 168 खिलाडी जबकि महिला वर्ग के 15 ब्लॉक की टीमें भाग लेगी, जिसमें 120 खिलाडी होंगे।

- टेनिस बॉल क्रिकेट पुरुष वर्ग में 21 ब्लॉक की टीमें भाग लेंगी। जिसमें 294 खिलाड़ी होंगेे। महिला वर्ग में मात्र 6 ब्लॉक की टीमें भाग लेगी, जिसमें 84 खिलाड़ी होंगे।- कबड्डी पुरुष वर्ग में 21 ब्लॉक के 252 खिलाडी भाग लेंगे जबकि महिला वर्ग में 20 टीमों के 240 खिलाडी भाग लेंगे।

- खो-खो केवल महिला वर्ग के लिए ही है। 21 ब्लॉक में 252 खिलाडी भाग लेंगे।

- शूटिंगबॉल केवल पुरुष वर्ग के लिए ही है। 21 ब्लॉक से 168 खिलाड़ी भाग लेंगे।

-----------------------------------

यहां होंगे आयोजन

- खेलों का उद्घाटन व समापन समारोह फिजीकल कॉलेज में होगा।

- हॉकी- जेएनवीयू ओल्ड केम्पस।

- वालीबॉल व कबड्उी छात्रा वर्ग- ग्राम सेवक ट्रेनिंग सेंटर मण्डोर।

- खो-खो व टेनिस क्रिकेट छात्रा वर्ग गौशाला मैदान।

- कबड्डी, वालीबॉल, शूटिंग बॉल व टेनिस बॉल क्रिकेट पुरुष वर्ग- फिजीकल कॉलेज।

---------------------

तिथि में किया गया बदलाव

शैक्षिक सम्मेलन को देखते हुए जिला स्तरीय ग्रामीण ओलम्पिक खेलों को स्थगित कर नई तिथि घोषित की गई है। पहले यह आयोजन 22 से 25 सितम्बर तक होना था और शैक्षिक सम्मेलन 23-24 सितम्बर को होना था। अब शैक्षिक सम्मेलन की तिथि में भी बदलाव किया गया है, शैक्षिक सम्मेलन अब 27-28 सितम्बर को होंगे।

----



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/dKLkErj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment