जोधपुर।
नाबालिग से बलात्कार (Rape with minor) करने पर बीस साल के कठोर कारावास की सजा काटने के दौरान पैरोल से फरार होने वाले कैदी ने दो कारें भी चुरा (Rape accused run away from Pairole and stole two cars) ली। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने कई जगहों पर तलाश के बाद बाड़मेर जिले के मण्डली से आरोपी कैदी को गिरफ्तार कर चोरी की एसयवूी बरामद की। (Rape accused arrested in SUV stolen case)
थानाधिकारी सुमेरदान चारण ने बताया कि केबीएचबी सेक्टर 3बी निवासी जितेन्द्र कुमार माली की एसयूवी गत 16 सितम्बर की रात घर के बाहर से चोरी कर ली गई थी। दूसरे दिन एसयूवी न मिलने पर मालिक ने मामला दर्ज कराया था। तलाश के दौरान मोहनसिंह उर्फ मानसिंह की भूमिका संदिग्ध नजर आई थी। जो गत जून में पैरोल से फरार हो गया था।
उसको पकड़ने के लिए पुलिस ने अहमदाबाद, पालनपुर, आबूरोड, सिरोही, बाड़मेर, बालोतरा, सांचौर, पचपदरा, सायला व जालोर आदि जगहों पर तलाशी ली, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इस बीच, उसके बाड़मेर के मण्डली क्षेत्र में होने की सूचना मिली। हेड कांस्टेबल मनफूलराम, कांस्टेबल रामनिवास, दिनेश व धीरज मण्डली पहुंचे और तलाश के बाद मोहनसिंह को पकड़ लिया। उसे जोधपुर लाकर पूछताछ की गई तो एसयूवी चोरी करना कबूल किया। इस पर जालोर जिले में सायला थानान्तर्गत रेवतड़ा निवासी मोहनसिंह उर्फ मानसिंह पुत्र देवीसिंह को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही से चोरी की एसयूवी बरामद की गई। आरोपी ने गत जून में पाली जिले में गुड़ा एन्दला थानान्तर्गत बालराई से एक कार चोरी करना भी कबूल किया।
20 साल की सजा, पैरोल से हुआ था फरार
पुलिस का कहना है कि आरोपी मोहनसिंह के खिलाफ 8 दिसम्बर 2020 को पाली जिले के साण्डेराव थाने में नाबालिग से बलात्कार व पोक्सो का मामला दर्ज कराया गया था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वर्ष 2021 में उसे बीस साल के कठोर कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। तब से वह जोधपुर जेल में बंद था। गत 20 मई को उसे 15 दिन के पैरोल पर छोड़ा गया था। उसे 4 जून को जेल लौटना था, लेकिन वह पैरोल से फरार हो गया था। जून में उसने बालराई से कार व केबीएचबी से एसयूवी चुराई थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Y4b6aAg
0 comments:
Post a Comment