जोधपुर।
सरदारपुरा थाना पुलिस (Police station Sardarpura) ने नेहरू पार्क (Nehru Park) के पास सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार कर अवैध हथियार जब्त (Illegal Fire arms seized) किए। आरोपी युवक ऊंचे दाम पर इन हथियारों को बेचने की फिराक में था। (Pistol and Desi Katta seized)
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि अवैध हथियार रखने व बेचने वालों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक युवक के पास हथियारों की खेप होने की सूचना मिली। एसआइ सलीम मोहम्मद के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शकील खान, चूनाराम, कांस्टेबल कैलाश राजपुरोहित व अविनाश बाबल ने तलाश के बाद नेहरू पार्क के पास संदिग्ध हालात में घूम रहे धाकड़ बिश्नोई को हिरासत में लिया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व देसी कट्टा जब्त किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लूनी थानान्तर्गत रोहिचा कला में सिहागों की ढाणी निवासी धाकड़ बिश्नोई (20) पुत्र रामलाल सिहाग को गिरफ्तार किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/my0Z5oh
0 comments:
Post a Comment