जोधपुर।
कुड़ी भगतासनी (Police station Kudi Bhagtasni) थानान्तर्गत जनता कॉलोनी (Janta Colony) में एक युवक शेयर बाजार में निवेश (Invest in Share market) करवाने के नाम पर आमजन से करोड़ों रुपए ऐंठ (Crores Rs fraud on behalf of invest in share market) गायब हो गया। पीडि़त रुपए लौटाने के लिए घर पहुंचे, लेकिन युवक के न मिलने पर पिता व परिजन पर दबाव डाला तो वे थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
पुलिस के अनुसार जनता कॉलोनी में एक युवक ने शेयर बाजार में निवेश व बेहतर प्रतिफल मिलने का झांसा देकर कई लोगों से रुपए ले लिए। निवेश के बदले प्रतिफल और मूल राशि न मिलने पर निवेशकर्ता युवक के पास पहुंचे व राशि लौटाने का आग्रह किया था। कुछ दिन टालमटोल के बाद युवक गायब हो गया। पीडि़त पक्ष युवक के घर पहुंचने लग गए। इस बीच, शुक्रवार को लोगों ने रुपए न लौटाने पर पिता व अन्य परिजन को बाहर नहीं निकलने दिया। काफी देर बाद पीडि़त वहां से निकले।
लोगों के रुपए मांगने के लिए लगातार घर आने से परेशान होकर युवक के पिता व अन्य परिजन शनिवार को थाने पहुंचे और जान का खतरा होने का अंदेशा जताकर सुरक्षा दिलाने की मांग की। युवक की बहन ने अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस नेता व समाजसेवी कन्हैयालाल पारीक भी थाने पहुंचे और समझाइश की। पुलिस ने परिवाद दर्ज कर जांच शुरू की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1k40GPd
0 comments:
Post a Comment