बाइक सवार लुटेरे बेलगाम, महिला से की यह लूटपाट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड Police station Chopasni housing board) थानान्तर्गत पीएफ ऑफिस (PF office) के सामने गली में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने मोपेड सवार महिला के गले से सोने की चेन लूट (Gold chain robbed from a lady) ली। लुटेरों का सुराग नहीं लग पाया।(No clue of robbers)
पुलिस के अनुसार वैष्णव नगर द्वितीय निवासी ज्योति पत्नी नरवर थानवी सुबह मोपेड पर घर लौट रही थी। पीएफ ऑफिस के सामने गली में हैयर सैलून की दुकान के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल सवार दो युवक पास आए। एक युवक ने महिला के गले में झपट्टा मारा और सोने की चेन लूट ली। फिर वो पीपली चौराहे की तरफ भाग गए। महिला ने परिजन को अवगत कराया और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी कराई, लेकिन दोनों का पता नहीं लग पाया।
चार दिन में दूसरी चेन लूट
गत 21 सितम्बर को शोभावतों की ढाणी में मुरली नगर निवासी वीणा पत्नी कैलाश भाटी बद्रीनाथ धाम दर्शन करने के बाद जोधपुर लौटी थी। रेलवे स्टेशन से परिजन संग मोपेड पर घर लौट रही थी। पाल रोड पर पासपोर्ट कार्यालय के पास पावर बाइक सवार दो युवकाें ने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली थी। देवनगर थाने में लूट का मामला दर्ज कराया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7p4cFeU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment