Tricolor: घर बैठे मंगा सकते हैं तिरंगा, 25 रुपए में उपलब्ध, जाने कैसे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Tricolor: जोधपुर. आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। घर-घर तक तिरंगा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने डाक विभाग को चुना है। एक अगस्त से देश भर के 1.50 लाख डाकघरों मेें तिरंगा की बिक्री शुरू की है। तिरंगा खरीद का क्रेज इस बात से लगाया जा सकता है कि राजस्थान के 33 जिलों के डाकघरों से पांच दिनों में 2 लाख से अधिक तिरंगा बिक चुके हैं। शुक्रवार शाम 5 बजे तक 2 लाख 2 हजार तिरंगा बिक चुके थे। आम जनता के साथ व्यापारी, निजी संस्थान, सामाजिक संस्थान, राजनेता और राजनीतिक पार्टियां भी डाकघर से ही तिरंगा खरीद रही है।


जोधपुर में पांच दिनों2 lakh tricolor sold in state post offices in 5 days में 50 हजार तिरंगा बिका है। इसमें से बीएसएफ, निजी कॉलेज, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी ने बड़े स्तर पर खरीद की है। आम जनता भी प्रतिदिन तिरंगा ले जा रही है। तीस हजार का ऑर्डर और दिया जा चुका है।


25 रुपए का है, फ्लेगपोल खुद लगाएं
डाकघरों में तिरंगा 25 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। पूरे देश के डाकघरों में तिरंगे की आपूर्ति दिल्ली से हो रही है। ऐसे में सभी जगह एक ही आकार, रंग और एक जैसे कपड़े का उपयोग किया गया है। राष्ट्रध्वज की साइज 27 ईंच गुणा 18 इंच की है। फ्लेगपोल ग्राहकों को खुद लगाना होगा।


ई-पोर्टल से ऑनलाइन मंगाए
लोग चाहे तो ई-पोस्टऑफिस पोर्टल से तिरंगा भी ऑनलाइन घर बैठे मंगा सकते हैं। इस पोर्टल को खोलते ही तिरंगे का पेज नजर आएगा। इस पर क्लिक करने के बाद तिरंगे की संख्या व ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। डिलिवरी एड्रेस के नजदीक स्थित डाकघर से इसकी आपूर्ति की जाएगी।


रैली निकालेंगे डाककर्मी
हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को मुख्य डाकघर जोधपुर से डाककर्मी रैली निकालेंगे जो सोजती गेट गणेशजी मंदिर से नई सडक़ होते हुए पुन: मुख्य डाकघर पहुंचेगी। तिरंगे के प्रति लोगों का क्रेज बहुत अधिक देखने को मिल रहा है।
सचिन किशोर, पोस्टमास्टर जनरल, राजस्थान (पश्चिमी क्षेत्र)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/iIlYuZf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment