जोधपुर।
डांगियावास थानान्तर्गत (Police station Dangiawas) जालेली फौजदारा (jaleli faujdara village) गांव के पंचायत भवन संविदाकर्मी ने जहर खाकर जान दे (Contract worker ate poison and sucide) दी। परिजन का आरोप है कि उसे काफी समय से प्रताडि़त किया जा रहा था और नौकरी पर आने से मना कर दिया गया था। महिला सरपंच, पति व ग्राम सेवक के खिलाफ आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। (FIR reigstered against sarpanch, sarpanch's husband and gram sewak)
थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि जालेली फौजदारा निवासी हनुमानराम गोदारा पुत्र पूनाराम बिश्नोई ने ग्राम पंचायत भवन में जहर खा लिया। चाचा बाबूराम व अन्य उसे गंभीर हालत में मथुरादास माथुर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के चाचा बाबूराम पुत्र गोविंदराम बिश्नोई ने सरपंच धापूदेवी, उसके पति श्रवणराम सिहाग व ग्राम सेवक आनंद व्यास के खिलाफ हनुमानराम को आत्महत्या के दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया। पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा गया है।
मृतक के चाचा का आरोप है कि हनुमानराम सात-आठ साल से ग्राम पंचायत जालेली फौजदारा में संविदाकर्मी था। पांच माह से उसकी तनख्वाह बाकी थी। जिसका भुगतान उसे नहीं किया जा रहा था। उलटा उसे संविदा से हटाने के लिए दबाव डालकर मानसिक प्रताडि़त किया जा रहा था। इसको लेकर वह दस दिन से मानसिक परेशान था। यह पता लगने पर चाचा ने सरपंच प्रतिनिधि से बात की थी और हनुमान को संविदा से न हटाकर तनख्वाह का भुगतान करने का आग्रह किया था, लेकिन सरपंच ने अपने आदमी को संविदा पर लगाने की बात बताई थी।
कुछ दिन पहले चाचा ने ग्राम सेवक से मिलकर बात की थी। ग्राम सेवक ने हनुमानराम को मौखिक रूप से हटाने की जानकारी दी और कहा कि 5 अगस्त को अधिकृत रूप से हनुमान को संविदा पद से हटा दिया जाएगा।
इस बीच, हनुमान ग्राम पंचायत भवन पहुंचा और पानी के साथ जहर खा लिया। पंचायत कर्मचारियों के चिल्लाने पर चाचा वहां पहुंचे तो हनुमानम ने जहर खाने की जानकारी दी थी। उसे कार में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8rPX3Yz
0 comments:
Post a Comment