जोधपुर।
जिले में एक युवक ने बहला-फुसलाकर किशोरी का अपहरण (Kidnapp of a teenage) कर लिया और अजमेर (Ajmer( व हरिद्वार (Haridwar) ले जाकर बलात्कार (Rape with teenager) किया। पुलिस ने हरिद्वार से पीडि़ता को दस्तयाब कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी ने बताया कि गत 14 अगस्त की मध्यरात्रि एक युवक पन्द्रह वर्षीय किशोयी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। तलाश के बाद परिजन ने थाने में शिकायत दी। आधार कार्ड में उसकी उम्र साढ़े अट्ठारह साल होने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। तकनीकी पहलू से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को हरिद्वार से किशोरी को छुड़ाया और जोधपुर लेकर आए। इस बीच, उसके पिता ने स्कूल प्रमाण पत्र पेश किया। जिसमें पुत्री की उम्र साढ़े पन्द्रह साल होने की पुष्टि हुई। जांच में किशोरी ने युवक पर अजमेर की एक होटल में बलात्कार करने का आरोप लगाया।
तब पुलिस ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बलात्कार पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया। पीडि़ता के बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल कराया गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।
स्कूल के प्रमाण पत्र से नाबालिग होने की पुष्टि
किशोरी के घर से गायब होने पर परिजन ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आधार कार्ड दिखाने पर किशोरी की आयु साढ़े अट्ठारह साल होने का पता लगा। जबकि वह नाबालिग थी। किशोरी को जब हरिद्वार से लाया गया तो परिजन ने स्कूल का प्रमाण पत्र पेश किया। जिसमें उसके साढ़े पन्द्रह साल आयु होने की पुष्टि हुई थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ETeOiPq
0 comments:
Post a Comment