पानी सप्लाई की व्यवस्था में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, जानिये क्या

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जयपुर की तर्ज पर जोधपुर में भी प्रतिदिन पानी सप्लाई पर मंथन किया जा रहा है। यहां पीएचईडी मुख्य अभियंता शहरी क्षेत्र मनीष बेनीवाल ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सिस्टम को सुधारने की कवायद चल रही है।

जयपुर में जिस प्रकार से 24 घंटे में पेयजल सप्लाई चल रही है, उसी तर्ज जोधपुर में भी पेयजल सप्लाई की कवायद चल रही है। जोधपुर में वर्तमान में 48 घंटे में पेयजल सप्लाई हो रही है। बेनीवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जयपुर की तर्ज पर यहां भी संभावनाएं तलाशी जाए। इसके लिए फील्ड में मंथन होगा और मुख्यालय रिपोर्ट भेजी जाएगी।
कुछ क्षेत्रों में हो सकती लागू

जोधपुर की भौगोलिक परििस्थतियां जयपुर से अलग है। यहां कई दुर्गम क्षेत्रों में पानी की सप्लाई यदि प्रेशर से न हो तो पानी टेल एंड तक नहीं जाता। इसी कारण कई लोग शिकायत भी करते हैं। ऐसे में यदि प्रतिदिन पानी की सप्लाई होती है तो प्रेशर व आपूर्ति में कटौती होगी और परेशानी आ सकती है।
135 लीटर प्रतिदिन प्रति व्यक्ति के हिसाब से आपूर्ति

पेयजल की आपूर्ति 135 लीटर प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति के हिसाब से होती है। वर्तमान में जोधपुर में दो दिन में एक बार पानी सप्लाई हाेने पर 270 लीटर प्रतिदिन पानी की सप्लाई एक व्यक्ति के हिसाब से होती है।

मोबाइल वैन आमजन करेगी यातायात नियमों के प्रति जागरूक
जोधपुर। शहर में अब मोबाइल वैन के मार्फत आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय से उपलब्ध मोबाइल वैन को पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) विनीत कुमार बंसल व एडीसीपी (यातायात) चैनसिंह महेचा ने शुक्रवार को पुलिस कन्ट्रोल रूम में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चैनसिंह महेचा ने बताया कि आमजन में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए पीएचक्यू से मोबाइल वैन मुहैया करवाई गई है। जिसमें ऑडियो के साथ-साथ एलइडी डिस्प्ले से वीडियो के मार्फत नियमों की जानकारी दी जा एगी। यह वैन शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों, शिक्षण संस्थाओं, औद्योगिक संस्थाओं में वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देगी। हरी झण्डी दिखाने के बाद वैन नई सड़क, जालोरी गेट, 12वीं रोड, दल्ले खां की चक्की के आस-पास पहुंची, जहां जातरुओं को यातायात नियमों की सीख देने के साथ ही पेम्फलेट्स भी बांटे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Q8Tj2ZB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment