जोधपुर. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश में कृषि के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित करने में कई राज्य पीछे चल रहे हैं। इसमें राजस्थान भी एक है। राजस्थान को थोड़ा और कार्य करने की जरूरत है। मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश इस मामले में टॉप पर बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश भी अच्छा कार्य कर रहा है।
केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान(काजरी) में पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री तोमर ने बताया कि एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में से अभी तक केवल 14000 करोड़ के प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2020 में एक लाख करोड रुपए का एग्रीकल्चर इन्फ्राट्रक्चर फंड तैयार किया गया था, जिसमें राज्यों को कोल्ड स्टोरेज सहित किसानों के लिए अन्य सुविधाएं विकसित करने के लिए केंद्र सरकार प्रोजेक्ट के अंतर्गत पैसा देती है लेकिन राज्यों का रिस्पांस अच्छा नहीं रहानए बीज तैयार करेंगे निपटेंगे जलवायु परिवर्तन से
पूरे विश्व के साथ देश में जलवायु परिवर्तन होने और इसी साल मानसून के पश्चिमी राजस्थान में अधिक बरसने व बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे कृषि प्रधान राज्यों में 40 फीसदी कम बरसात को लेकर प्रश्न पूछने पर तोमर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सरकारी प्रयास जोरों पर है। वैज्ञानिकों को विभिन्न फसलों के नए बीज तैयार करने और नई टेक्नोलॉजी तैयार करने का टास्क दिया गया है।
तोमर ने काजरी में बने नए सभागार, कृषि व्यवसाय अअभिपोषण केंद्र, पर्यावरण अनुकूल अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र और इण्डोर खेल हॉल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कृषि एवं कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के सचिव व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ हिमांशु पाठक, उपनिदेशक डॉ एसके चौधरी और काजरी के निदेशक डॉ ओपी यादव ने संबोधित किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VbyQM86
0 comments:
Post a Comment