Rain weather: बादलों की आवाजाही से बना बरसाती मौसम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Rain weather: जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ उमस भरी गर्मी बनी रही। तेज हवा चलने के बावजूद उमस दिनभर हलकान करती रही। अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा।

मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार से बरसाती मौसम शुरू होगा। अगले 48 घंटे में मानसून के जोधपुर पहुंचने की संभावना है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने गुरुवार को कोटा संभाग से जयपुर तक मानसून के प्रवेश की आधिकारिक घोषणा कर दी। मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिल रही है। ऐसे में अगले तीन-चार दिन बरसात होने की पुरजोर संभावना है।

उमस भरा मौसम
सूर्य नगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में आपेक्षिक आर्द्रता 64 प्रतिशत रही, जिसके चलते सुबह से ही उमस भरा मौसम रहा। दिनभर तेज हवा चलती रही। हवा की दिशा मानसून की दिशा के समानांतर दक्षिण-पश्चिमी रही। करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह रही थी, जो बीच में रुक रुक कर 25 किलोमीटर तक पहुंच रही थी। दोपहर में तापमान 38.2 डिग्री पर पहुंचा, लेकिन नमी 42 फीसदी से कम नहीं हुई। इसके चलते दोपहर में भी भीषण उमस रही।

बादलों की आवाजाही
दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। शाम ढलने के बाद भी उमस हलकान करती रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलौदी में न्यूनतम तापमान 30.2 व अधिकतम 40 डिग्री रहा। बाड़मेर और जैसलमेर में भी तेज गर्मी रही। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 28.4 और अधिकतम 38.7 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा 29.8 और दिन का 39.5 डिग्री मापा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/EU7myZP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment