MR Sucide : घर सुसाइड नोट लिख एमआर ने आत्महत्या की

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (Medical Representative) (एमआर) (MR) ने भीतरी शहर के गुलाब सागर (Gulab Sagar) में कूदकर बुधवार को जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया है।(MR sucide himself)
सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीश सोलंकी ने बताया कि शिप हाउस क्षेत्र में सरगरा कॉलोनी निवासी एमआर रवि सागर (45) पुत्र जगदीश सरगरा ने गुलाब सागर में आत्महत्या की है। उसके पानी में कूदने की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई। मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक के चाचा व अन्य परिजन ने उसकी शिनाख्त की। जांच के बाद शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। पत्नी के दिल्ली से लौटने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सुसाइड नोट : मर्जी से जान दे रहा हूं
पुलिस का कहना है कि मृतक एमआर था। उसके माता-पिता नहीं है। वह अपने चाचा के साथ रहता था। दादी सास का निधन हो रखा है। ऐसे में पत्नी बच्चे के साथ दिल्ली िस्थत पीहर गई हुई है। पीछे रवि बुधवार सुबह चाचा के घर से निकला था। फिर उसका शव गुलाब सागर में मिला। घर पर मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वो आत्महत्या करने जा रहा है। वह मर्जी से जान दे रहा है। कोई किसी को तंग-परेशान न करें।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/SiA3lrd
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment