AUTOMATIC INSURANCE--- 31 जुलाई तक किसानों के पास स्वत: बीमा का मौका

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
प्रदेश में खरीफ सीजन 2022 व रबी 2022-23 के लिए फसल बीमा अधिसूचना के अनुसार किसानों के पास उनकी फसल के स्वत: बीमा के लिए 3 दिन शेष है, यानि 31 जुलाई तक जिन किसानों को ऋण वितरण या स्वीकृत हो जाएगा, उन किसानों का स्वतः फसल बीमा हो जाएगा। इसके अलावा, फसल में बदलाव करवाने वालो ऋणी किसान शुक्रवार तक बैंक में सूचना दे सकते है। जोधपुर जिले के लिए फ्यूचर जनरल इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को अधिकृत किया गया है।
जहां ऋणी किसानों का फसल बीमा वित्तीय संस्थान से स्वतः किया जाएगा। वहीं गैर ऋणी व बटाईदार किसान भी आवश्यक औपचारिकताओं के साथ सीएससी के माध्यम से 31 जुलाई तक फसल बीमा करवा सकेंगे।

------
संशोधित अधिसूचना जारी करने की मांग

भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री तुलछाराम सिंवर ने बताया कि बीमा क्लेम निर्धारण के लिए गारंटी उपज का निर्धारण वास्तविक उत्पादन से बहुत ज्यादा भिन्न है। इसमें सुधार किया जाकर संशोधित अधिसूचना जारी होती तो किसानों को नुकसान का बीमा क्लेम मिलने की संभावना बढ़ती। सरकार को इसमें सुधार कर संशोधित अधिसूचना जारी करनी चाहिए।

--------

जोधपुर जिले के लिए अधिसूचित फसलें, जोखिम राशि व कृषक प्रीमियम

फसल-- जोखिम कवर-- कृषक हिस्सा प्रीमियम

बाजरा-- 18162-- 363.24

कपास-- 28689-- 1434.45

मूंगफली- 113116-- 2262.32

मूंग-- 47709-- 954.18

मोठ-- 20903-- 418.16

तिल-- 27304-- 546.08

ग्वार-- 23044-- 460.88
चंवला-- 33650-- 673.00
ज्वार-- 17201-- 344.02

अरंडी-- 30000-- 1500.00

- जोखिम कवर व प्रीमियम राशि रुपए में
- अरंडी मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत अधिसूचित
-----

विश्नोई ने स्वर्ण पदक जीता
जोधपुर।

जोधपुर।

जयपुर में आयोजित प्रथम भंवरसिंह मेमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप में संदीप विश्नोई ने स्वर्ण पदक जीता। विश्नोई ने 10 मीटर एयर पिस्टल मैन स्पर्धा में पदक जीता ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MwSx892
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment