Missing Boy : मां से बिछड़कर रेलवे स्टेशन पहुंचा मासूम पुत्र

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
रातानाडा थानान्तर्गत (Police station Ratanada) सर्किट हाउस (Circuit house) रोड पर हैण्डलूम (Handloom) के पास से लापता होने वाला बालक (A boy missing) 18 घंटे बाद शुक्रवार को रेलवे स्टेशन (Railway station Jodhpur) पर सकुशल (Missing boy found at Railway station) मिला। वह नौकरी ढूंढने का बताकर पैदल ही रेलवे स्टेशन तक पहुंचा था।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) नाजिम अली ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाला 12 वर्षीय एक बालक गुरुवार शाम अपनी मां के साथ खरीदारी करने हैण्डलूम गया था। मां हैण्डलूम में चली गई थी। जबकि वह बाहर से गायब हो गया था। पुत्र के न मिलने पर मां ने अपने स्तर पर तलाश की। फिर पुलिस को सूचना दी गई। सोशल मीडिया व सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाश शुरू की गई। उसकी मां ने अपहरण का मामला दर्ज कराया।
इस बीच, रेलवे स्टेशन पर अकेले घूमते देख आरपीएफ ने बालक को पकड़ा और थाने लाए। जांच में सामने आया कि वह लापता है। रातानाडा थानाधिकारी भारत रावत आरपीएफ पहुंचे, जहां से बालक को लेकर आए। फिर उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया।
मुंह पर कपड़ा बांधकर अपहरण का आरोप
जांच में बालक ने आरोप लगाया कि हैण्डलूम के पास अज्ञात व्यक्ति ने मुंह पर कपड़ा बांधकर उसका अपहरण कर लिया था। फिर वह रेलवे स्टेशन पहुंच गया था। जबकि सीसीटीवी फुटेज में बालक के अकेले ही निकलने की पुष्टि हो रही है।
राहगीरों से नौकरी मांगी, रेलवे स्टेशन पहुंचा
सीसीटीवी फुटेज में बालक उम्मेद हैरिटेज की तरफ जाता दिखाई दिया। एक व्यक्ति से उसने माता-पिता के बीमार होने का बता नौकरी की जरूरत जताई। जबकि उसके पिता रेलवे में कर्मचारी हैं। थानाधिकारी भारत रावत का कहना है कि चूंकि उसके पिता रेलवे में कर्मचारी है। इसलिए वह रेलवे स्टेशन चला गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/65aXL0C
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment