जोधपुर।
सरदारपुरा चतुर्थ बी रोड (Sardarpura B Road) िस्थत आभूषणों के एक शोरूम में सेंध लगाकर चोरों ने गुरुवार रात बीस किलो चांदी के आभूषण (lakhs of oranments stolen from jwellery shoroom) चुरा लिए। उधर, बासनी में पशु आहार फैक्ट्री के पास एक ज्वैलरी दुकान से चांदी व कुछ रुपए चोरी कर लिए गए।
सरदारपुरा थाना पुलिस (Sardarpura B road) के अनुसार बी रोड पर मैना सिल्वर नामक शोरूम से बीस किलो चांदी के विभिन्न जेवर चुराए हैं। चार मंजिला शोरूम में सबसे ऊपरी मंजिल पर दरवाजे का कूंदा टूटा हुआ है। इससे अंदेशा है कि चोर ऊपर से शोरूम में घुसे और मुख्य शोरूम में घुसकर जेवर चुराकर ले गए। शोरूम संचालक सुबह शोरूम आए तो सामान बिखरा पाकर चोरी का पता लगा। सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम चक्रवतीसिंह राठौड़, थानाधिकारी सोमकरण ने मौका मुआयना किया, लेकिन फिलहाल चोरों का पता नहीं लग पाया।
कैमरे में चोर दिखे, दुकान पहुंचा तो भाग निकले
चोरी की एक अन्य वारदात बासनी में पशु आहार फैक्ट्री के पास ज्वैलरी दुकान में हुई। मध्यरात्रि चोर दुकान में घुसे। आवाज होने पर पड़ोसी को अंदेशा हो गया। उसने दुकान मालिक नारायण सोनी को सूचना दी। उन्होंने घर से कैमरे देखे तो दो चोर दुकान में नजर आए। वे तुरंत दुकान पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक दोनों चोर बाइक पर भाग निकले। फिर पुलिस ने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। चोर दुकान से चांदी के जेवर व कुछ रुपए चुराकर ले गए हैं। दुकान पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है, लेकिन चोर पकड़ में नहीं आए हैं।
घरवालों की मौजूदगी में लाखों के जेवर चोरी
झंवर थानान्तर्गत धवा गांव निवासी जालाराम पुत्र हीराराम मेघवाल के मकान से चोरों ने लाखों के जेवर चुराए हैं। 28 जुलाई की रात 12 बजे घरवाले सोए थे। तीन बजे पुत्रवधू को किसी की आहट सुनाई दी। वह उठी और चिल्लाने लगी, लेकिन तब चोर भाग गए। जांच करने पर घर में कपड़ों का बैग गायब था। उसमें रखे दस तोला सोने की रखड़ी, बजर कंठी, सोने की बाली, सोने की फीणी, कानों के बाला, दो अंगूठी, हाथों के फुणसा, 42 तोला चांदी के जेवर व सात हजार रुपए चुरा लिए गए। बैग घर से कुछ दूर मिल गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/e4uhRxg
0 comments:
Post a Comment