Farmers movement: सरकार की इस वादाखिलाफी के विरोध में फिर होगा किसान आंदोलन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Farmers movement: जोधपुर. जिले में किसानों से मांग पत्र जमा कर बैठा डिस्कॉम दो वर्ष से किसानों को कनेक्शन नहीं दे पा रहा है। फसल बुवाई के इंतजार में तीन सीजन निकल गई, फिर भी किसान इंतजार ही कर रहे हैं। भारतीय किसान संघ ने किसानों की पीड़ा को लेकर आंदोलन की तैयारी को तो डिस्कॉम ने कनेक्शन देने का लिखित में वादा करते हुए कनेक्शन करने का शेड्यूल जारी किया। जिले में 612 कनेक्शन बकाया है।


भारतीय किसान संघ् के साथ 26 जून को हुए समझौते में डिस्कॉम ने 15 दिन में 350 नए कृषि कनेक्शन जारी करने के साथ 28 जून से जले ट्रांसफॉर्मर की पेंडेंसी खत्म कर 72 घंटे में ट्रांसफॉर्मर बदलने का वादा किया था। जबकि डिस्कॉम की ओर से 26 जून तक लंबित जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने व 33/11 विद्युत जीएसएस पर पांच अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित करने के अतिरिक्त सभी वादों पर कोई प्रगति नहीं हुई। ऐसे में संघ के किसानों ने अब आंदोलन करने का निर्णय लिया है, जिसकी तिथि 15 जुलाई को संघ की बैठक में घोषित करने का निर्णय लिया है।

वादे, जो पूरे नहीं हुए
वादा - 1
15 दिन में 350 नए कृषि कनेक्शन होंगे।
स्थिति - 26 जून के बाद एक भी किसान को ट्रांसफार्मर जारी नहीं किया।
नुकसान - 14000 बीघा में बुवाई नही हो पाएगी।


वादा - 2
28 जून से जले हुए ट्रांसफार्मर 72 घंटे में बदले जाएंगे।
स्थिति - 29 जून के बाद जले ट्रांसफॉर्मर बदले नही गए।
नुकसान - जिले में लगभग 200 ट्रांसफॉर्मर जले हुए है, जिससे 8 हजार बीघा में फसलें जलने का खतरा।


वादा - 3
आऊ, बापिणी व शैतानसिंह नगर में सीटी की क्षमता बढ़ाकर 2 जुलाई तक ट्रांसफॉर्मर पूरी क्षमता से चालू करने थे।
स्थिति - अभी तक सीटी की क्षमता नहीं बढ़ी।
नुकसान - जिले के 50 से ज्यादा 33/11 विद्युत जीएसएस पर कम वोल्टेज व ट्रिपिंग के साथ अनियमित विद्युत सप्लाई से पंप व मोटर जल रही। वहीं इस कारण घोषित ब्लॉक में भी विद्युत कटौती।

हरकत में डिस्कॉम
भारतीय किसान संघ के साथ 26 जून की समझौता वार्ता में कई वादों पर कार्रवाई नहीं होने पर संगठन की 7 जुलाई को आयोजित समीक्षा बैठक में सब डिविजन व जिला मुख्यालय पर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद डिस्कॉम हरकत में आया और समझौते अनुसार लंबित 33/11 जीएसएस के अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने सहित लोहावट में सहायक अभियंता की नियुक्ति के आदेश जारी किए। वहीं 15 जुलाई तक जले ट्रांसफॉर्मर बदलने व नए ट्रांसफॉर्मर के लिए 300 ट्रांसफॉर्मर देने की तैयारी है।


डिस्कॉम की ओर से मैटेरियल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसको लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर डिस्कॉम की वादा खिलाफी से अवगत करवाया है। 15 जुलाई को प्रांत इकाई में जो निर्णय होगा, उसके अनुसार आगे आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।
- नरेश व्यास, संभाग अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ

डिस्कॉम की लापरवाही से किसानों की परेशानियां, लहसून खरीद शुरू नही होने, सहकार जीवन बीमा विसंगतियों सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे गए। जोधपुर प्रांत के सभी जिलों में सब डिविजन व जिला मुख्यालयों पर आंदोलन करने का तय किया गया, इसके लिए तारीख की घोषणा 15 जुलाई को प्रांत के साथ चर्चा कर की जाएगी।
- तुलछाराम सिंवर ,प्रदेश मंत्री, भारतीय किसान संघ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/95tVmHz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment