जोधपुर।
मादक पदार्थ तस्करों (Drugs smuggler) के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत माता का थान (Police station Mata ka Than) और लूनी थाना पुलिस (Police station Luni) ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 28 किलो डोडा पोस्त (Poppy straw) व अफीम का चार सौ ग्राम दूध (Opium Milk) जब्त कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।
मात का थान थानाधिकारी निशा भटनागर ने बताया कि डीएसटी के चालक जयराम को बासनी तम्बोलिया क्षेत्र में नंदपुरी िस्थत एक मकान में मादक पदार्थ होने की सूचना मिली। तस्दीक के बाद डीएसटी प्रभारी एसआइ दिनेश डांगी के नेतृत्व में पुलिस ने नंदपुरी में सुभाष मेघवाल के मकान में दबिश दी। तलाशी लेने पर प्लास्टिक के दो कट्टों में भरा 28 किलो छह सौ ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मूलत: भोपालगढ़ थानान्तर्गत गजसिंहपुरा में बेड़ों का ढाणी निवासी सुभाष (27) पुत्र बाबूलाल मेघवाल व उसके मकान में मिले मूलत: साथीन हाल नंदपुरी निवासी महेश (25) पुत्र सीताराम जाट को गिरफ्तार किया गया।
कार में अफीम का दूध जब्त
लूनी थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुवार देर रात नाकाबंदी के दौरान रोहिचा खुर्द से रोहिचा कला रोड पर संदिग्ध नजर आ रही कार रुकवाई। तलाशी लेने पर कार में प्लास्टिक की थैली से अफीम का चार सौ ग्राम दूध जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर रोहिचा कला में खोतों की ढाणी निवासी बीरबलराम (37) पुत्र अर्जुनराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। कार भी जब्त की गई है। उसके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के तीन मामले पहले से दर्ज हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9MentjN
0 comments:
Post a Comment