Couple arrest : नशीली चाय पिलाकर दम्पती ने की थी लूटपाट, दोनों गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
मण्डोर थाना पुलिस (Police Station Mandore) ने दरगाह दर्शन करने के लिए ऑटो किराए पर लेने के बाद चालक को नशीली चाय पिलाकर ऑटो लूटने (Auto robbery case) के मामले मेें गुरुवार को दम्पती को अजमेर से गिरफ्तार किया। (Couple arrest in Zehar khurani case)
पुलिस के अनुसार गत 26 जून को नशीली चाय पिलाकर भगत की कोठी निवासी चालक डूंगरसिंह से नौ मील के पास ऑटो व रुपए लूट लिए गए थे। होश आने पर चालक ने दूसरे दिन मण्डोर थाने में मामला दर्ज कराया था। सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागों के आधार पर तलाश के बाद पुलिस ने मूलत: बम्बा मोहल्ला में गुलजारपुरा हाल शिप हाउस निवासी नजमुद्दीन (40) पुत्र नबाबुद्दीन पठान और उसकी पत्नी रेहाना बानो (32) को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। दोनों को शिनाख्त परेड के लिए जेल भेजा गया। आरोपियों से लूट का पर्स व मोबाइल बरामद किए गए हैं।
ऑटो बेचने की फिराक में थे आरोपी
गत 26 जून को आरोपियों ने भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के बाहर से मण्डोर नौ मील क्षेत्र में दरगाह के दर्शन करने के लिए ऑटो किराए पर की थी। फिर नौ मील क्षेत्र में चाय की दुकान पर चालक को नशीली चाय पिला दी थी। उसके बेहोश होने पर ऑटो, पर्स व मोबाइल लूटकर भाग गए थे। वे ऑटो बेचने की फिराक में थे। इसके लिए उन्होंने पाली रोड पर ऑटो छोड़ा था, लेकिन बेच नहीं पाए थे।
घर में स्मैक जब्त, महिला गिरफ्तार
जोधपुर।बनाड़ थाना पुलिस ने खोखरिया की सांसी बस्ती िस्थत मकान में दबिश देकर गुरुवार को एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि सांसी बस्ती के एक मकान में स्मैक की खरीद-फरोख्त व स्मैक की खेप होने की सूचना मिली। तस्दीक के बाद पुलिस ने मकान में दबिश दी। तलाशी लेने पर छुपाकर रखी दस ग्राम स्मैक जब्त की गई। एनडीपीएस एक्ट में देवली पत्नी मोहनलाल सांसी को गिरफ्तार किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/DVxmpRn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment