World Yoga Day Special: अमरीका में योग पर आध्यात्मिक प्रवचन देंगे अवधेशानंद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

World Yoga Day Special: जोधपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमरीका के न्यूयार्क में टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित समारोह का अगुवाई करने सात दिवसीय यात्रा पर गए जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद प्रवासी भारतीयों से संवाद के साथ विभिन्न स्थानों पर योग पर आध्यात्मिक प्रवचन भी देंगे।

स्वामी अवधेशानंद न्यूयार्क से कनाडा की यात्रा पर गए थे। वहां से वे शनिवार को न्यूयार्क लौटेंगे। प्रवासी भारतीयों की ओर से लोंग आइलैंड में उनका स्वागत किया जाएगा। वे जयपुर फुट यूएसए व राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमरीका (राना) के चेयरमैन प्रेम भंडारी की मेजबानी में अमरीकी भारतीय समुदाय और प्रवासी राजस्थानियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे यहां भारतीय समुदाय को प्रवचन भी देंगे।

भंडारी ने टेलीफोन पर न्यूयार्क से बताया कि स्वामी अवधेशानंद 21 जून को न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित विश्व योगा दिवस समारोह का नेतृत्व करने के अलावा न्यूयार्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास व जयपुर फुट यूएसए की संयुक्त मेजबानी में स्वामी अवधेशानंद 21 जून को अमरीकी समयानुसार साम साढ़े 6 से रात साढ़े 8 बजे तक मेनहटन स्थित वाणिज्य दूतावास में योग पर आध्यात्मिक प्रवचन देंगे। इससे पहले गुजराती समाज के न्यूयार्क स्थित यूनीकेयर एडल्ट डे-केयर सेंटर में स्वामी अवधेशानंद का स्वागत समारोह होगा। इस दौरान वे भारतीय समुदाय के लोगों से भेंट करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमरीका के न्यूयार्क में टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित समारोह का अगुवाई करने सात दिवसीय यात्रा पर गए जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद प्रवासी भारतीयों से संवाद के साथ विभिन्न स्थानों पर योग पर आध्यात्मिक प्रवचन भी देंगे।
न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर पर विश्व योग दिवस समारोह आयोजित होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VSc3xEk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment