Lakhs of Stolen : निरीक्षक (Inspector) के मकान से लाखों का सोना-चांदी चोरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
बनाड़ थानान्तर्गत (Police station Banar) नांदड़ी (Nandari) के प्रेम नगर में नगर निगम के निरीक्षक के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर व 1.20 लाख रुपए चुरा (Lakhs of Gold-silver and cash stolen from Nigam Inspector's house) लिए। आपसी विवाद के चलते पत्नी व दो अन्य पर चोरी करने का आरोप (Alligation on Wife and 2 others of stealing) लगाकर आठ महीने बाद मामला दर्ज कराया गया। (Lakhs of oranaments and cash stolen from Inspector's house)
पुलिस के अनुसार नांदड़ी में न्रेम नगर निवासी निगम निरीक्षक टीकमचंद पुत्र मांगीलाल वाल्मिकी ने कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर जालोर निवासी पत्नी लीलादेवी, प्रवीण पुत्र संतोष कटारिया व उसकी बहन सुजाता के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि गत 4 सितम्बर की सुबह 6 बजे वह घर का ताला लगाकर ड्यूटी पर गया था। पीछे ताला तोड़कर दो-तीन जने मकान में घुसे और कमरे में रखी अलमारी से साढ़े ग्यारह तोला सोना, लाखों की चांदी व एक लाख रुपए चुरा लिए। वहीं, पुत्र का गुल्लक तोड़कर 12 हजार रुपए और नौकरी संबंधी मूल दस्तावेजों की पत्रावली व अन्य मूल दस्तावेज भी चुरा लिए।
निगम निरीक्षक का आरोप है कि पड़ोसियों ने चोरों को टोका भी था, लेकिन उन्होंने हथियार दिखाकर डराया धमकाया था और बीच में आने पर जान से मारने की धमकियां दी थी।
आरोप है कि निरीक्षक व उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। इसी के चलते वह जालोर में है। उसी ने अन्य को घर में कीमती सामान के बारे में जानकारी देकर चोरी कराई है। चोरी के बाद उसने पुलिस में शिकायत पेश की थी। साथ ही स्पीड पोस्ट से भी शिकायत भेजी थी, लेकिन पुलिस ने एफआइआर दर्ज नहीं की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BT9wFJI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment