Indian Army: प्रदेश के 25 हज़ार युवाओं को फिर देगी होगी सेना की अग्नि परीक्षा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बीते साल उदयपुर, अलवर और कोटा की सेना भर्ती रैली में दौड़, शारीरिक दक्षता व चिकित्सकीय परीक्षण पास कर लिखित परीक्षा का इंतजार कर रहे प्रदेश के करीब 25 हजार युवाओं को अब फिर से नए सिरे से सेना भर्ती परीक्षा देनी होगी। केंद्र सरकार ने पुरानी सेना भर्ती रैलियों को रद्द कर दिया है। सेना भर्ती के लिए मंगलवार को नई योजना अग्निपथ लॉन्च की गई है। जिसकी पहली सेना भर्ती रैली तीन महीने बाद होगी। इसमें 46 हजार पदों के लिए भर्ती आयोजित की जाएगी। छह महीने बाद अग्निपथ के अंर्तगत चयनित अग्निवीर युवाओं को चार साल का प्रशिक्षण शुरू होगा और करीब एक साल बाद अग्निवीरों की पहली बटालियन सेना को मिल जाएगी।

गत वर्ष 8 से 28 फरवरी को उदयपुर में 11 जिलों नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, पाली, जैसलमेर, उदयपुर, जालौर, सिरोही, प्रतापगढ,़ बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों के अभ्यर्थियों की सेना भर्ती रैली का आयोजन किया गया। अलवर में 20 अप्रेल से शुरू हुई सेना भर्ती रैली में अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर सहित अन्य जिले के अभ्यर्थी शामिल हुए। सेना भर्ती कार्यालय कोटा की ओर से अजमेर में 11 जुलाई से 7 अगस्त तक अजमेर, बारां, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, झालावाड़, कोटा और राजसमंद के अभ्यर्थियों की सेना भर्ती रैली हुई। तीनों स्थानों पर हुई सेना भर्ती रैली के अभ्यर्थियों की केवल लिखित परीक्षा बची थी, जिसके बाद वे सेना में भर्ती हो जाते।

168 जिले के युवाओं का था सेना में दबदबा, अब 785 जिले भाग लेंगे
सेना की डेजर्ट कोर के कमांडर जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर ने बुधवार को जोधपुर मििलट्री स्टेशन में संवाददाता सम्मेलन में अग्निपथ योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के 785 जिलों में से अब तक 168 जिलों के युवाओं का सेना में दबदबा था। करीब 75 फीसदी भर्ती इन्हीं 168 जिलों से होती थी। अब मैरिट के अनुसार सभी जिलों के युवा भाग ले सकेंगे। कपूर ने बताया कि 17.5 वर्ष से लेकर 21 वर्ष की युवा सेना में भर्ती हो सकेंगे। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक दक्षता सहित अन्य योग्यताए वर्तमान में चल रही सेना भर्ती के समकक्ष ही रहेगी।

4 साल के लिए चुने जाएंगे, 25 प्रतिशत होंगे स्थाई
- अग्निपथ के अंतर्गत जवान चार साल के लिए सेना में चुने जाएंगे। चार साल बाद 25 प्रतिशत मैरिट के अनुसार स्थाई किए जाएंगे।
- सेना में भर्ती के दौरान 10वीं के अभ्यर्थी को 12वीं/डिप्लोाम, 12वीं का अभ्यर्थी डिग्री/डिप्लोमा कर सकेगा। आईटीआई के बोनस पॉइंट भी दिए जाएंगे ताकि सेना से जाने के बाद उनको अन्य जगह प्राथमिकता के साथ नौकरी मिल सके।
- अग्निवीरों को पहले साल सालाना 4.76 लाख और चौथे साल तक 6.92 लाख का पैकेज मिलेगा। सेवा काल खत्म होने पर 11.71 लाख रुपए मिलेंगे।
- सेवा अवधि के दौरान 48 लाख का बीमा, 44 लाख का एक्स ग्रेसिया की सुविधा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/L3SwItC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment