corona: आजकल सैंपलिंग पांच सौ भी नहीं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


फैक्ट फाइल तिथि - सैंपल - संक्रमण दर

18 जून - 289 - 3.11

17 जून-291- 3.092

16 जून-287-2.43

जोधपुर. कोरोना के सैंपल कम लिए जा रहे है, क्योंकि कोरोना इन दिनों इतना घातक नहीं है। जिन्हें भी कोरोना के लक्षण हैं, वे खुद ही प्राथमिक उपचार लेकर ठीक हो रहे हैं। जबकि दूसरी ओर जो लोग टेस्टिंग कराने जा रहे हैं, उनमें कुछेक पॉजिटिव भी निकल रहे हैं। कुछ लोग ऐहतियात के तौर पर भी बाहर जाने व आने से पहले टेस्टिंग करवा रहे हैं। जबकि इन दिनों आंकड़े देखे तो कोरोना टेस्टिंग कम है, लेकिन संक्रमण दर 3 प्रतिशत तक भी सामने आ रही हैं।गत 16 जून को 287 सैंपल के साथ पॉजिटिव रोगियों की संख्या 7 रही। इसमें संक्रमण दर 2.43 आंकी गई। वहीं 17 जून को 291 सैंपल के साथ संक्रमण दर 3.092 रही। जबकि गत शनिवार को भी सैंपल में संक्रमण दर नौ संक्रमितों के साथ 3.11 प्रतिशत रही है।

लक्षण वाले और रिस्क फैक्टर जरूर करवाएं जांच

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. नवीन किशोरिया ने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन लोगों को कोरोना का खतरा है। जिनकी प्रिकॉशन डोज ड्यू है, वे जाकर लगवा लें। इसके अलावा जिन लोगों में लक्षण है, वे भी टेस्ट करवाएं। दूसरी ओर मल्टीपल बीमारी यानी के कैंसर, डायबिटीज, किडनी फेलियर व अन्य बीमारियों से ग्रसित लोग भी टेस्ट कराने में कोताही न बरतें।

इनका कहना हैं....

जिनको लक्षण है, वे जाकर जांच करवाएं। आगे लगेगा तो पुन: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सैंपलिंग चालू कर देंगे। अभी जांच बड़े हॉस्पिटल में हो रही है।

- डॉ. बलवंत मंडा, सीएमएचओ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/OlgoymE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment