CLAT: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की स्पेलिंग में उलझे परीक्षार्थी, देखें वीडियो

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. देश के 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLU) की प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT-2022) का आयोजन रविवार को किया गया। परीक्षा का प्रश्न पत्र मॉडरेट रहा। अंग्रेजी ने परीक्षार्थियों को खूब छकाया। सामान्य ज्ञान को छोडक़र अन्य विषय तुलनात्मक रूप से आसान रहे। सामान्य ज्ञान में करंट जीके काफी आया। रुस-यूक्रेन वार पर अच्छे खासे प्रश्न आए। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की की स्पेलिंग पूछ ली, जिससे कई अभ्यर्थी पेशोपेश में आ गए। युद्ध के कारण यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चलाए गए ऑपरेशन गंगा के बारे में पूछा गया। विशेषज्ञों के मुताबिक परीक्षा में 150 में से 80 अंक लाने वाले अभ्यर्थी का एनएलयू में चयन हो जाएगा। 100 से 105 अंक लाने वालों को टॉप-5 एनएलयू मिलने की संभावना है। NLU Jodhpur भी टॉप-5 एनएलयू में है।

जोधपुर में 930 ने दी परीक्षा

क्लेट कंसोर्सियम की ओर से देश के 135 परीक्षा केंद्रों पर क्लेट परीक्षा हुई। राजस्थान में जयपुर, जोधपुर और कोटा तीन शहरों में परीक्षा केेंद्र बनाए गए। प्रदेश में तकरीबन 4 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जोधपुर में एनएलयू जोधपुर, डॉ बीआर अम्बेडकर आवासीय विद्यालय और आयुर्वेद विवि में परीक्षा केंद्र थे, जहां 962 परीक्षार्थियों में से 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि नियमित अध्ययन करने वाले विद्यार्थी के लिए परीक्षा का स्तर काफी अच्छा रहा।

अंग्रेजी ने अधिक परेशान किया
क्रेक क्लेट के राजेंद्र खदाव, क्लेट प्रेप के सागर जोशी, लीगल एज के हिमग्र चारण और उत्कर्ष क्लेट क्लासेज के अमेय पाण्डे ने बताया कि प्रश्न पत्र में लीगल, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटेटिव एप्लीट्यूड से अपेक्षाकृत आसान प्रश्र पूछे गए। अंग्रेजी का स्तर कठिन था। अंग्रेजी के सवालों ने परीक्षार्थियों को परेशान कर दिया। सामान्य ज्ञान में रूस-यूक्रेन युद्ध के अलावा इसरो, ड्रोन, किसान ड्रोन, ग्रीन एनर्जी जैसे टॉपिक सेे प्रश्न पूछे गए जो मध्यम स्तर से लेकर कठिन थे।
प्रवेश प्रक्रिया अगले महीने से
क्लेट का परीक्षा परिणाम इस महीने के अंत तक आने की संभावना है। अगले महीने इसकी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/WHitClD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment