CM Ashok Gehlot: सीएम गहलोत ने बहन का सिर चूमकर दी जन्मदिन की बधाई, देखें Video...

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

CM Ashok Gehlot: जोधपर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने निजी कार्य से मंगलवार शाम को जोधपुर आए। सीएम गहलोत शाम छह बजे विशेष विमान से जोधपुर एयरपोर्ट आए। दो घंटे के लिए आए सीएम एयरपोर्ट से सीधे लालसागर स्थित बड़ी बहन के घर पहुंचे। बड़ी बहन के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित समारोह में शिरकत करने आए सीएम गहलोत ने बहन का सिर चुमकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान सीएम गहलोत ने बड़ी बहन विमलादेवी से आशीर्वाद भी लिया। बहन के जन्मदिन समारोह में आरसीए अध्यक्ष वैभव सहित परिवार के सभी लोगों ने शिरकत की। वहीं मुख़्यमंत्री गहलोत के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह टोड़ासरा भी कार्यक्रम में पहुंचे। सीएम गहलोत का जन्मदिन समारोह में भाग लेने के बाद रात आठ बजे वापस जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।


एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सीएम के जोधपुर आगमन पर एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं कार्यकर्ता सीएम के नारे लगाते दिखाई दिए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता व पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगोई सहित अन्य अधिकारी साथ में उपस्थित रहे।


सीएम एयरपोर्ट से बड़ी बहन विमलादेवी के जन्मदिन समारोह में परिवार के साथ शिरकत करने पहुंचे। सीएम गहलोत दो घंटे बाद रात 8 बजे वापस विशेष विमान से जोधपुर से रवाना होकर 9 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। सीएम के साथ उनकी पत्नी सुनीता, पुत्र आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, पुत्रवधु हिमांशी गहलोत सहित कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह टोड़ासरा भी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। वहीं विधायक, बोर्ड अध्यक्ष के साथ स्थानीय कांग्रेस नेता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख़्यमंत्री गहलोत के लालसागर पहुंचने पर शहर के नागरिकों के साथ कांग्रेसियों ने भी उनके स्वागत किया।

सर्किट हाउस में बढ़ाई सुरक्षा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निजी कार्यक्रम में जोधपुर आने पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता व पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगोई सहित अन्य अधिकारी ने सर्किट हाउस में भी व्यवस्था कर रखी है। सीएम के सर्किट हाउस में लोगों से मिलने की संभावना को देखते हुए बैरिकेट लगाकर व्यवस्था की है। वहीं सर्किट हाउस में सुरक्षा बढ़ाई गई है। सर्किट हाउस के चारों ओर पुलिस बल तैनात किये जा रहे है। लोगों से मिलने की व्यवस्था भी पुलिस की ओर से की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nwNIfhS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment