Air Pollution: प्री मानसून के बादलों ने ऐसे धोया आसमां

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बीते चार-पांच दिन से प्रदेश में प्री मानसून की सक्रियता ने आसमां की गंदगी को साफ कर दिया है। बारिश से धूल कण, गैस, कार्बन सहित अन्य धातु व अधातुओं के कण बौछारों के साथ बह गए हैं। जयपुर, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में हवा एकदम शुद्ध हो गई है। समूचे पूर्वी राजस्थान में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 के नीच आ गया है। जयपुर व अलवर शहर में तो पचास के नीचे भी पहुंच गया जो एकदम शुद्ध ऑक्सीजन का संकेत हैं। विश्व के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शुमार भिवाड़ी की हवा भी ठीक हो गई है। यहां भी आसानी से सांस ले सकते हैं। हालांकि मारवाड़ में प्री मानसून कम होने से आसमां की उतनी सफाई नहीं हो पाई, लेकिन फिर भी एक्यूआई 200 के नीचे आ गया है। जोधपुर और पाली में मध्यम स्तर की वायु है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मण्डल की ओर से प्रदेश के 8 स्थानों पर एक्यूआई स्टेशन लगे हुए हैं जहां नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स मॉनिटर किया जाता है। ये स्टेशन जयपुर, जोधपुर, अलवर, अजमेर, भिवाड़ी, पाली, कोटा व उदयपुर में है। इन शहरों में हवा में मौजूद पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) यानी धूल कण (पीएम 2.5 व पीएम 10), सल्फर डाई ऑक्साइड, कार्बन मोनोक्साइड, नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड, ओजोन और अमोनिया का ऑटोमेटिक मॉनिटरिंग की जाती है।


3 महीने शुद्ध रहेगी हवा
थार का रेगिस्तान होने और पश्चिमी हवाएं बहने की वजह से राजस्थान की हवा का स्तर खराब रहता है। विशेषकर अक्टूबर से लेकर मई महीने के दौरान एक्यूआई 200 के आसपास या ऊपर रहता है। जोधपुर और बीकानेर संभाग की हवा अधिक खराब रहती है। मानसून के आगमन से पूर्व अब हवा की दिशा दक्षिणी-पश्चिमी हो गई है। बारिश होने से हवा साफ हो रही है। अगले तीन महीनों तक लोगों को शुद्ध वायु मिलेगी। मानसून लौटने के बाद तापमान नीचे आने और हवा बंद होने पर फिर से प्रदूषण बढ़ेगा।

बीते 5 दिन में शुद्ध हुई हवा
शहर----17 जून---18 जून---19 जून---20 जून---21 जून
जयपुर---- 61---- 61 ---- 43 ---- 53 ---- 64
उदयुपर----78 ----76----67----86 ---- 103
अजमेर ----65----62----74----54---- 76
कोटा ----63---- 56 ----60 ----56----73
अलवर----68----52----56----57----71
भिवाड़ी----91----136----116----77----103
जोधपुर----96----82----103----119----155
पाली ----110----103----101----147----191
---------------------

एक्यूआई का स्तर
0 से 50---- अच्छी हवा
51 से 100---- संतोषजनक हवा
101 से 200---- मध्यम हवा
201 से 300---- खराब हवा
301 से 400 ---- बहुत खराब हवा
401 से 500 ---- भयंकर खराब हवा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/uYG5HBV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment