ROADWAYS-----परीक्षार्थियों का न हो हुडदंग, रोडवेज मुख्यालय ने डिपो मैनेजरों को किया पाबंद, पढि़ए पूरी खबर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क बसों का संचालन कर रहा है। इस कड़ी में आगामी दिनों में प्रदेश भर में होने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 व कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) नई दिल्ली की ओर से कम्बाइंड हायर सैकेण्डरी (10 2) लेवल परीक्षा 2021 परीक्षा के लिए निशुल्क बसें चलाएगा। इन परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को साधारण व एक्सप्रेस बसों में परीक्षा केन्द्र आने तथा वापस जाने के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि बजट घोषणा 2021-22 की पालना में प्रदेश में प्रतियोगी भर्ती परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क बसों का संचालन किया जा रहा है। यह परीक्षाएं 13 मई से 10 जून तक अलग-अलग तिथियों पर होगी।

-
इन तिथियों पर होगी परीक्षाएं

- राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से 13 से 16 मई तक प्रतिदिन दो पारियों में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा होगी।
- एसएससी की ओर से कम्बाइंड हायर सैकेण्डरी लेवल परीक्षा 24 मई से 10 जून तक अलग-अलग तिथियों पर आयोजित होगी।

---
रोडवेज मुख्यालय ने किया पाबंद

करीब एक माह की परीक्षावधि को देखते हुए परीक्षार्थियों का हुड़दंग न हो व उनको सुविधा मिले, इसके लिए
रोडवेज मुख्यालय ने प्रदेश के सभी डिपो मुख्य प्रबंधकों को परीक्षार्थियों को आने व जाने की सुविधा प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त आईडी के आधार पर एक दिन पूर्व व परीक्षा के एक दिन बाद के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पाबंद किया है। परीक्षार्थी के गांव व शहर से परीक्षा केन्द्र तक जाने व वापस आने के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं होने पर एक से अधिक कनेक्टिंग बस का उपयोग कर सकेंगे।

---
मुख्यालय से इन परीक्षाओं के संबंध में निर्देश मिले है। जोधपुर में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों की संख्या की जानकारी मिलते ही रुट के अनुसार बसों के संचालन की रणनीति तैयार करेंगे।

कुलदीप शर्मा, मुख्य प्रबंधक
जोधपुर डिपो



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ghzoFtr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment