Jodhpur curfew Update : उपद्रव के बाद शहर में लगा कर्फ्यू 13 दिन बाद खत्म

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Jodhpur curfew Update : शहर के जालोरी गेट सर्कल पर धार्मिक झंडे लगाने की बात से शुरू हुआ उपद्रव और उसके बाद लगे कर्फ्यू से आखिरकार राहत मिल गई है। दो गुटों में उपद्रव के बाद हालात सामान्य होने के चलते पुलिस कमिश्नरेट के शेष छह थाना क्षेत्रों में रविवार सुबह छह बजे से कर्फ्यू हटा दिया जाएगा। इसी के साथ तेरह दिन बाद जोधपुर कर्फ्यू मुक्त होगा। कई संगठन अब पुलिस व प्रशासन पर लगा रहे भेदभाव पूर्ण तरीके से काम करने का आरोप।

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) राजकुमार चौधरी ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। इसके तहत रविवार सुबह 6 बजे से पुलिस स्टेशन सदर बाजार, सदर कोतवाली, खाण्डा फलसा व नागौरी गेट और पुलिस स्टेशन प्रतापनगर व सरदारपुरा से पूर्णरूप से कर्फ्यू हटा दिया गया है। सरदारपुरा बी व सी रोड से शुक्रवार को ही कर्फ्यू हटाया गया था।
2 मई की रात उपद्रव

दो मई की रात जालाेरी गेट सर्कल पर लगी मूर्ति पर धार्मिक झण्डा लगाने को लेकर दो गुटों में विवाद के बाद उपद्रव हो गया था। दूसरे दिन 3 मई की सुबह पथराव किया गया था। मौके से खदेड़े गए लोगों ने शहर के कई क्षेत्रों में पथराव, तोड़फोड़, चाकू से हमला और उपद्रव किए थे। इसके चलते तीन मई दोपहर एक बजे से पुलिस स्टेशन सदर बाजार, सदर कोतवाली, खाण्डा फलसा, नागौरी गेट व उदयमंदिर और पुलिस स्टेशन सरदारपुरा, प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देवनगर और सूरसागर में सम्पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया था। हालात सामान्य होने पर पहले उदयमंदिर, देवनगर व प्रतापनगर और सूरसागर व सरदारपुरा के बी व सी रोड से कर्फ्यू हटा दिया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nRbjrUE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment