Jodhpur Curfew Alert Big News - जोधपुर पुलिस आयुक्तालय की ओर से शहर के दस थाना क्षेत्रों में लगे कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई गई है। पहले 3 मई दोपहर एक बजे लगे कर्फ्यू के आदेश के अनुसार 4 मई मध्यरात्रि तक रखा गया था, जिसे बढ़ाते हुए 6 मई मध्यरात्रि तक किया गया। इस दौरान कर्फ्यू में शुक्रवार सुबह आठ बजे से दस बजे के मध्य दो घंटे की छूट देने के बाद प्रशासन ने एक बार फिर आदेश जारी कर कर्फ्यू की अवधि अब 8 मई मध्यरात्रि 12 बजे तक बढ़ा दी है। वहीं कर्फ्यू के दौरान छूट का दायरा भी बढ़ाते हुए चार घंटो का किया गया।
कर्फ्यू में इन्हें रहेगी छूट
1- पुलिस आयुक्तालय की ओर से कर्फ्यू में विभिन्न विद्यालयों की परीक्षा व प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छात्राएं, शिक्षकों व परीक्षा कार्य में लगे स्टाफ को आने जाने की छूट रहेगी।
2- चिकित्सा सेवा से संबंधित कर्मी, चिकित्सकीय आपात काल, बैंककर्मी, न्यायायिक कार्य से संबंधित पदाधिकारी, अधिकारी व कर्मचारी के साथ पत्रकार व मीडियाकर्मियों को परिचय पत्र दिखाने पर अनुमति दी जाएगी।
3- समाचार पत्र वितरक (हॉकर्स) को समाचार पत्र वितरण की छूट होगी।
4- अन्य विशेष परिस्थितियों में अति आवश्यक होने पर कर्फ्यू में निकलने के लिए संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त व संबंधित थानाधिकारी अनुमति प्रदान कर सकेंगे।
दो घंटे मिली छूट से आमजन ने ली राहत
जालोरी गेट सर्किल पर बवाल के बाद दस थाना क्षेत्रों में लगे कर्फ्यू के चौथे दिन शुक्रवार सुबह आठ से दस बजे तक छूट मिलने पर आमजन ने कुछ राहत की सांस ली और आवश्यक सामान की खरीदारी की। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों के चेहरों पर कहीं कोई तनाव नजर नहीं आया। दस बजते ही पुलिस ने बाजार बंद करवा दिए। इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना नहीं हुईं।
दरअसल, सोमवार देर रात व मंगलवार सुबह बवाल के बाद पुलिस स्टेशन उदयमंदिर, सदर बाजार, सदर कोतवाली, नागौरी गेट, खाण्डा फलसा और प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देवनगर, सूरसागर व सरदारपुरा में कर्फ्यू लगा दिया गया था। जिसे शुक्रवार को 48 घंटे के लिए बढ़ाने के आदेश जारी किए गए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/0fbhj9V
0 comments:
Post a Comment