Corona Virus Vaccination - टीकाकरण से मुंह मोड़ने लगे लोग, जाने कारण...

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Corona Virus Vaccination - जोधपुर. सरकार की ओर से अब सशुल्क प्रिकॉशन डोज 18 से 59 वर्ष के आयुवर्ग को लगाई जा रही है। टीके में शुल्क होने के कारण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तय निजी केंद्रों पर एक हजार लोग भी प्रिकॉशन डोज लगाने नहीं आए। हालांकि इन दिनों कोरोना का कहर भी कम है। इस कारण भी लोग अब वैक्सीन लगाने सेंटर नहीं पहुंच रहे हैं।

आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे के मुताबिक 18 से 59 वर्ष की आयु में अब तक 8 सौ जने ही प्रिकॉशन डोज से वैक्सीनेटेड हुए हैं। इन लोगों ने शुल्क के साथ ही वैक्सीन लगवाई हैं। इस कारण भी लोग अब वैक्सीन लगाने सेंटर नहीं पहुंच रहे हैं।

शहर में 77 तो ग्रामीण में 75 प्रतिशत आबादी डबल डोज वैक्सीनेटेड
जोधपुर में नि:शुल्क टीकाकरण की बात की जाए तो अब तक शहर में कुल 77.79 प्रतिशत आबादी डबल डोज वैक्सीनेटेड हुईं है। इसमें कुल 7 लाख 98 हजार 6 सौ 77 ने अपना वैक्सीनेशन कराया है। वहीं ग्रामीण इलाकों में 75.95 प्रतिशत आबादी डबल डोज वैक्सीनेटेड हैं, जिनकी संख्या 14 लाख 50 हजार 68 हैं। जोधपुर में कुल 31 लाख 77 हजार 1 सौ 70 को टीका लगना है, जिसमें से 22 लाख 48 हजार 7 सौ 45 को डबल डोज वैक्सीन लगवा चुकी हैं।

कई लोगों ने नहीं लगाए टीके
जोधपुर जिले में आज भी कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना बचाव वैक्सीन नहीं लगवाई। विभाग ने कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए, उसके बावजूद ये लोग सेंटर नहीं पहुंचे। माना जा रहा हैं कि जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें कोरोना का खतरा रह सकता है।

ब्लॉकवार डबल डोज वैक्सीनेशन
ब्लॉक प्रतिशत
जोधपुर शहर-77.79
बालेसर-75.92
बावड़ी-80.80
बाप-72.90
भोपालगढ़-81.71
बिलाड़ा-76.02
लूनी-75.76
मंडोर-76.75
ओसियां-73.59
फलोदी-75.76
शेरगढ़-71.62



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/OzcuT0q
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment