जोधपुर. संभाग में सोमवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। दिनभर भीषण गर्मी पड़ने के बाद शाम को जिले के कई हिस्सों में मौसम ने पलटा खाया। तेज आंधी आने के साथ कई जगह बूंदाबांदी हुई। आसमां में बादलों की गर्जना व बिजली की चकाचौंक के साथ हल्की बारिश हुई। अंधड़ से ग्रामीण हिस्से में जीवन अस्त व्यस्त हो गया। जिले के फलोदी, ओसियां, देणोक और आससास के गांवों में आंधी-बूंदाबांदी का मौसम रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिन तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। कई इलाकों में पारा 45 डिग्री को पार कर सकता है। इस दौरान हीट वेव चलने की भी आशंका है। भयंकर गर्मी पड़ने से दोपहर बाद धूल भरी हवाएं चलने का भी संभावना रहेगी। मौसम विभाग और चिकित्सकों ने लोगों काे गर्मी से बचाव की सलाह दी है।
सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। आसमां साफ होने से सुबह से ही चटख धूप निकली। सुबह आठ बजे ही वातावरण गर्म होने लग गया। दस बजे तक धूप में पड़ा सामान तपने लग गया। दोपहर होते होते पारा 42.5 डिग्री तक पहुंचा। तापमान अधिक होने से शाम ढलने के बाद भी मौसम में तपिश बनी रही। रातें गर्म होने दिनभर कूलर व एसी ऑन रखने पड़े। जिले के ग्रामीण हिस्सों में गर्म हवाएं चलने जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। फलोदी में रात का पारा तीस और दिन का 43 डिग्री के पास रहा।
बाड़मेर और जैसलमेर में भी आसमां से आग बरस रही थी। दोनों स्थानों पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 28.4 व 27.4 डिग्री और अधिकतम 43.9 व 43.4 डिग्री रहा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zeJiKro
0 comments:
Post a Comment