जोधपुर. समूचे थार प्रदेश में बुधवार को आसमां से आग बरस पड़ी। तेज गर्मी (Heat) के कारण लोग हलकान हो गए। अधिकांश शहरों और कस्बों में पारा एक से दाे डिग्री तक उछला। बाड़मेर में तापमान 45 डिग्री के करीब आ गया। वहां पारा 44.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जोधपुर में सर्वाधिक गर्म दिन रहा। यहां तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। फलौदी और जैसलमेर के 43 डिग्री पर तपते रहे। लू के झोंकों (Heat Wave) से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। Weather Department के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी हवाएं (Westerly winds) लगातार बनी रहने से मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बढ़ने के आसार है।
सूर्य नगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह Weather ठीक-ठाक था लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमां से गर्मी बरसनी शुरू हो गई। सुबह 10:00 बजे शहर की िस्थति तवे की तरह होने लग गई। दोपहर होते हाेते शहर तंदूर की तरह तपने लगा। गर्मी के कारण शहरवासियों की हालत पस्त हो गई। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री पर पहुंचा। सूरज के ढलने के बाद जलती-तपती गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन गर्म हवाओं के थपेड़े रात भर परेशान करते रहे। जिले के ग्रामीण हिस्सों में तेज गर्मी रही। फलोदी में न्यूनतम तापमान 26.8 रहा। दिन में तापमान 42.8 डिग्री मापा गया।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले पांच दिनों प्रदेश में लू चलने की आशंका है। इस दौरान बादलों की हल्की आवाजाही भी होगी, बावजूद इसके गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
कहां-कितना तापमान
शहर ----- न्यूनतम------ अधिकतम
जोधपुर -----23.2 ----- 42.2
जैसलमेर -----24.9 ----- 43.4
बाड़मेर ----- 25.8 -----44.5
फलोदी -----26.8 -----42.8
नागौर ----- 19.7 ----- 42.5
जालोर ----- 21.0 ----- 43.3
सिरोही ----- 26.7 ----- 41.3
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/S1dzI6A
0 comments:
Post a Comment