PASSPORT आवेदकों के लिए खुशखबरी, अब एक क्लिक पर मिलेगा पासपोर्ट.

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

अब पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए आवेदक को कहीं जाने की जरूरत नहीं रहेगी। बस एक क्लिक पर पासपोर्ट का आवेदन उपलब्ध होगा और आवेदन करते ही घर बैठे पासपोर्ट मिल जाएगा। इसके लिए पासपोर्ट विभाग में नवाचार करते हुए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है। इससे आवेदक को पासपोर्ट कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इसके लिए पासपोर्ट विभाग ने ऐप लॉन्च किया है। इसके साथ ही क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जयपुर ने विभागीय वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया को सरल किया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी जयपुर नीतू एम भगोतिया के अनुसार, विभाग की ओर से पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए पत्रक भी जारी किया गया है।
वेरिफिकेशन के लिए पुलिस परामर्श केन्द्र के सब इंस्पेक्टर मनोहरसिंह सांखला ने बताया कि पासपोर्ट विभाग के इस नवाचार से पासपोर्ट आवेदकों को काफी आसानी होगी व पासपोर्ट आवेदन व पुलिस वेरिफिकेशन के लिए अनाधिकृत व्यक्तियों के चक्कर में नहीं फंसना पड़ेगा।

---
इस तरह करें आवेदन

पासपोर्ट बनाने के आवेदन करने के लिए अपना यूजर आईडी बनाकर डेस्कटॉप या लैपटॉप पर विभागीय वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू पासपोर्ट इंडिया डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगइन करना होगा। इसके बाद पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर आवश्यक दस्तावेज व शुल्क की जानकारी होगी। आवेदन पत्र को भरने के बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या बैंक चालान से करना होगा। इसके बाद पीएसके या पीओपीएसके में अपॉइंटमेंट बुक करना होगा। पूछताछ के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का अपॉइंटमेंट बुक किया जा सकेगा।
--

ऐप से भी आवेदन सुविधा
पासपोर्ट के लिए मोबाइल ऐप से भी आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इसके बाद एम पासपोर्ट सेवा मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। इस पर सभी जानकारी उपलब्ध होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kPW78IL
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment