गजेंद्र सिंह दहिया, जोधपुर. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) जोधपुर ने पहली बार आम लोगों के लिए अपने कैंपस के द्वार खोले हैं। आइआइटी की ओर से 20 अप्रैल को आयोजित 'पधारो आईआईटी कार्यक्रम' में शहर के लोग शाम 5:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक आइआइटी का कौना-कौना देख सकेंगे। शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर करवड़ में स्थित होने की वजह से आइआइटी ने आम लोगों, स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए शहर के 4 स्थानों से बसों का इंतजाम भी किया है। ये बसें 20 अप्रैल को अपराहन 4:00 बजे पावटा, शास्त्री नगर सर्किल, मंडोर सर्किल और एम्स जोधपुर के बाहर से उपलब्ध रहेंगी। कोई भी व्यक्ति इन बसों के जरिए आइआइटी पहुंच सकता है।
आइआइटी के इस ओपन हाउस इवेंट में पांच प्रमुख कार्यक्रम रखे गए हैं। इसमें लेबोरेटरी विजिट, कैंपस टूर, प्रदर्शनी, गेस्ट लेक्चर और पेपर प्रेजेंटेशन के जरिए आम व्यक्ति आइआइटी जोधपुर की यात्रा को देख सकेगा। आइआइटी जोधपुर की स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी। करवड़ स्थित 852 एकड़ के कैंपस में यह 6 साल पहले ही शिफ्ट हुई है।
कैँपस टूर में खास क्या
- आइआइटी जोधपुर का भवन पश्चिमी राजस्थान की आंधियों से बचाने के लिए विशेष रूप से डोम रूप में तैयार किया गया है। डोम के नीचे तापमान करीब 5 डिग्री तक कम रहता है। डोम के ऊपर हरियाली की गइ्र् है।
- कैंपस में 4 किलोमीटर लंबी सुरंग है, जिसमें बिजली सहित अन्य व्यवस्था की गई है। आम लोग इस सुरंग को देख सकेंगे।
लेबोरेटरी विजिट में सुपर कंप्यूटर देखने को मिलेगा
- आइआइटी जोधपुर के पास देश का सबसे बड़ा सुपर कंप्यूटर है। कंप्यूटर साइंस विभाग की लेबोरेटरी में इसे देख पाएंगे।
- छात्र-छात्राओं की ओर से रोबोटिक सहित अन्य अनुसंधान कार्य भी देखने को मिलेंगे।
- आइआइटी जोधपुर में 8 विभाग है। इन सबकी लेबोरेटरी आम लोग देख पाएंगे। इसमें न्यूरोसाइंस लैब, पॉलीमर नैनोकंपोजिट लैब, लेजर स्कैनिंग माइक्रोस्कोप लैब, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग लैब, सैमसंग एआर-वीआर लैब, कम्युनिकेशन, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स व इंटरनेट ऑफ थिंग्स लैब, मैटेरियल्स प्रोसेसिंग लैब, सॉयल व जियोटेक्सटाइल लैब, थिन फिल्म एंड डिवाइस लैब शामिल है।
इनका होगा प्रदर्शन
ओपन हाउस इवेंट के दौरान माइक्रोबॉयल फ्यूल सेल, हाइपरक्सिया चेंबर, 3D प्रिंटेड प्रोडक्ट, सेल्फ क्लीनिंग कोटिंग सोलर पैनल, लिथियम आयन बैटरी पैकेजिंग, सुपरकंडक्टिंग और एडूमेसे मैथ लैब का प्रदर्शन होगा।
यह होंगे खेल
- रोबोटिक्स
- साइंस क्विज
- ट्रैफिक लाइट गेम
- फेस पेंट
- पहेली बुझाओ
तीन विषयों पर लेक्चर
- हमारे मस्तिष्क यानी ब्रेन साइंस पर कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नीरज जैन लेक्चर देंगे।
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग फैकल्टी प्रोफेसर मनोज चौधरी कनेक्टेड वर्ल्ड पर लेक्चर देंगे।
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग के डॉ कौशल देसाई मशीन टूल्स 4.0 नेक्स्ट जनरेशन मैन्युफैक्चरिंग पर लेक्चर देंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bLmrCZ0
0 comments:
Post a Comment