Petrol-Diesel: एक महीने में कच्चा तेल 14 डॉलर गिरा, पेट्रोल केवल 10 व डीजल 17 रुपए ही सस्ता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पेट्रोल-डीजल दाम के मामले में किस्मत के घोड़े केंद्र सरकार के साथ दौड़ रहे हैं। दिवाली पर 4 नवम्बर को सरकार ने डीजल करीब 12 रुपए और पेट्रोल करीब 6 रुपए सस्ता किया लेकिन उसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आने से एक महीने में ही कच्चा तेल 14 डॉलर प्रति बैरल सस्ता हो गया लेकिन सरकार ने मौन साध रखा है। इधर जनता दिवाली पर कम हुए दामों से ही खुश है। विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार देखें तो इस समय पेट्रोल और डीजल दस से पंद्रह रुपए और सस्ता होना चाहिए था।

सरकार के राजस्व पर कोई फर्क नहीं
- 85 डॉलर प्रति बैरल था कच्चा तेल एक नवम्बर को
- 71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया तीस नवम्बर तक
- 14 डॉलर प्रति बैरल एक महीने मे कम हुए
- 12 रुपए प्रति लीटर ही सस्ता किया डीजल
.....................

अक्टूबर में 24 बार, नवम्बर में 2 बार बढ़ाए दाम
- 24 बार पेट्रोल-डीजल महंगा किया अक्टूबर में तेल कम्पनियों ने
- 78 से 84 डॉलर प्रति बैरल महंगा हुआ था कच्चा तेल
- 9 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया अक्टूबर में पेट्रोल-डीजल
- 2 बार ही बढ़े नवम्बर में तेल के दाम

........................
अब भी पेट्रोल 15 रुपए और डीजल 6 रुपए महंगा
महीना ---------- पेट्रोल ----- डीजल
15 जनवरी ----- 91.98 ----- 84.03
15 फरवरी -----95.28 -----87.56
15 मार्च -----97.56 -----89.85
15 अप्रेल -----96.61 -----89.07
15 मई -----98.67 ----- 91.49
15 जून -----102.93 -----96.16
15 जुलाई -----108.30 -----98.94
15 अगस्त -----108.61 -----98.94
15 अक्टूबर ----- 112.10 ----- 103.30
3 नवम्बर ----- 117.22 ----- 108.18
4 नवम्बर ----- 110.87 ----- 95.52
17 नवम्बर ----- 106.84 ----- 90.52
30 नवम्बर ----- 106.84 ----- 90.52
(यह भाव जोधपुर के है। 4 नवम्बर को केंद्र सरकार और 17 नवम्बर को राज्य सरकार ने तेल के दाम कम किए।)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EjUXCI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment