कांग्रेस नेताओं ने किया पूर्व पीएम इंदिरा को याद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. देश की प्रथम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती पर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें याद किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सईद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय पर इंदिरा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। सईद अंसारी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने जीवन पर्यंत देश की सेवा की। उन्हीं की जयंती पर केंद्र शासित मोदी सरकार ने तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करने का ऐलान किया। जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक मनीषा पंवार, निवर्तमान महासचिव आनंद सिंह चौहान, पूर्व महापौर ओम कुमारी गहलोत प्रो अयूब खान, हकीम मारवाड़, अनिल गौड़, धनपत गुजर, डीपी जोशी, हरेंद्र सिंह राठौड़, लियाकत अली रंगरेज, रामेश्वर गुर्जर सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

कौमी एकता दिवस मनाया

जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की 104वीं जयन्ती को कौमी एकता दिवस के रूप में मनाया गया। पुष्पांजलि अर्पित का कार्यक्रम भी हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक नवज्योत गोगाई थे। कार्यक्रम में पूर्व महापौर ओमकुमारी गहलोत व संयोजक सत्यनारायण गौड़ सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

देहात कांग्रेस ने भी किया याद
देहात कांग्रेस कमेटी प्रधान कार्यालय में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। विजय लक्ष्मी पटेल, महेश मेघवाल, मालाराम पिचियाक, अविनाश भावी, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30InItx
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment