शौक-मौज में खरीदी थी पिस्तौल, बेरोजगारी में बेचने निकला तो युवक गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बोरानाडा थाना पुलिस ने पाल रीको में एक पेट्रोल पम्प के पास बुधवार को संदिग्ध हालात में नजर आए युवक से पिस्तौल जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसने शौक-मौज के लिए पिस्तौल खरीदी थी, लेकिन रोजगार न होने पर उसे बेचने की फिराक में था।
थानाधिकारी किशनलाल बिश्नोई ने बताया कि गश्त के दौरान रीको में निजी कम्पनी के पेट्रोल पम्प के पास गुरों का तालाब क्षेत्र में गणेश मंदिर के पास निवासी धर्मेन्द्र उर्फ बाबू पुत्र रामनिवास बिश्नोई को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास एक देसी पिस्तौल मिली। आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पिस्तौल जब्त कर धर्मेन्द्र बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि युवक कमठा मजदूरी करता था। शौक मौज व ऐश करने के लिए उसने कुछ समय पहले किसी अन्य युवक से पिस्तौल खरीदी थी। अब वह बेरोजगार है। रुपए की जरूरत होने पर वह पिस्तौल बेचने के लिए घर से निकला था, लेकिन उससे पहले पकड़ में आ गया। हथियार देने वाले के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nngp3y
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment