जोधपुर.
प्रतापनगर थाना पुलिस ने सड़क हादसे में घायल महिला को मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाने और जांच के बहाने सोने के आभूषण ऐंठने के मामले में बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सोने की एक ठूसी व ऑटो रिक्शा जब्त किया गया।
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि माणकलाव में डउकियों की ढाणी निवासी हीरादेवी पत्नी वीरमराम जाट व उसका पुत्र सेठाराम सिद्धनाथ महादेव मंदिर रोड की गोलाई में बाइक फिसलने से नीचे गिरकर घायल हो गए थे। दोनों को एक ऑटो में एमडीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया था, जहां एक्स-रे व सोनोग्राफी कराने के बहाने ऑटो रिक्शा चालक व उसका एक साथी महिला से सोने की ठूसी व सोने का बोर ऐंठकर गायब हो गए थे। महिला के पति की तरफ से धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई थी। तलाश के बाद उप निरीक्षक रामाकृष्ण ताडा, एएसआइ गणपतसिंह, कांस्टेबल महेन्द्र चौधरी, शंकर कुमावत व सुमेरसिंह ने मूलत: फलोदी थानान्तर्गत लोर्डिया की जुणेजा की ढाणी हाल बलदेव नगर गली-7 निवासी इंसाफ अली (24) पुत्र अलाद्दीन और कबीर नगर में पेट्रोल पंप के सामने रेलवे लाइन के पास निवासी मुश्ताक (24) पुत्र जवरू खान को गिरफ्तार किया। आरोपियों से सोने की ठूसी व वारदात में प्रयुक्त ऑटो जब्त किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि घायल महिला को अस्पताल ले गए थे। तब उसके आभूषण पहने देख लालच आ गया था और जेवर ऐंठने की साजिश रच डाली थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DqV7aV
0 comments:
Post a Comment