दुकान में छात्रा से छेड़छाड़ : पांच दिन में चालान पेश

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

दुकान में छात्रा से छेड़छाड़ : पांच दिन में चालान पेश
जोधपुर.
स्कूल की यूनिफॉर्म खरीदने के दौरान नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दुकान कर्मचारी के खिलाफ सोमवार को पांच दिन में चालान पेश किया। आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में है।
पुलिस के अनुसार 12 वर्षीय एक छात्रा गत 22 नवम्बर की शाम पिता के साथ स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने दुकान पर गई थी, जहां दुकान कर्मचारी ने उसे अश्लील इशारे किए थे। साथ ही पर्ची पर मोबाइल नम्बर लिखकर देने की कोशिश की थी। घर पहुंचने पर छात्रा ने आरोपी की करतूतों के बारे में जानकारी दी थी। तब परिजन थाने पहुंचे थे और दुकान कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। सीसीटीवी फुटेज में भी उसकी हरकत कैद हो गई थी। पुलिस ने उसे पहले शांति भंग करने और फिर दूसरे दिन छेड़छाड़ व पोक्सो की धाराओं में गिरफ्तार किया था। उसे 24 नवम्बर को जेल भेजा गया था। जांच व अनुसंधान के बाद थानाधिकारी ने आरोप प्रमाणित मानकर उसके खिलाफ सोमवार को चार्ज शीट पेश की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d2pAjW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment