जोधपुर.
रातानाडा थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम (डीएसटी) की मदद से अजमेर के केकड़ी से चोरी की बोलेरो कैम्पर ला रहे दो युवकों को सोमवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि चोरी की बोलेरो कैम्पर जोधपुर में आने की सूचना पर तलाश शुरू की गई। बम्बोर टोल प्लाजा के पास जयपुर नंबर की बोलेरो कैम्पर में सवार करौली में भीलपाड़ा निवासी अब्दुल गनी (43) पुत्र अल्लानूर और मूलत: सवाई माधोपुर में गंगापुर सिटी थानान्तर्गत गावड़ी कल्ला हाल कोटा निवासी अवकेश (29) पुत्र हंसराज मीणा को गिरफ्तार किया गया। उप निरीक्षक भंवरसिंह ने बताया कि यह बोलेरो कैम्पर रविवार रात केकड़ी से चुराई गई थी और दोनों आरोपी बेचने के लिए जोधपुर ला रहे थे।
आरोपी अब्दुल गनी के खिलाफ बिजली चोरी, डकैती व चोरी के सात मामले दर्ज हैं। वहीं, अवकेश के खिलाफ लूट व चोरी के दो मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में एएसआइ बाबूलाल, कांस्टेबल जुगलकिशोर, प्रकाश के अलावा आमजन कपिल कच्छवाहा, इन्द्रसिंह, धर्मेन्द्रसिंह गहलोत, राजू बिश्नोई, श्रवण बिश्नोई, धर्मपाल शामिल रहे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d3upto
0 comments:
Post a Comment