जोधपुर. उत्तरी-पूर्वी ठंडी हवाओं के असर से बीती रात जोधपुर में पारा धड़ाम से नीचे गिरा। करीब छह डिग्री नीचे आकर 11.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो इस सीजन की शहर की सबसे ठंडी रात रही। प्रदेश के एक दर्जन से अधिक शहरों-कस्बों में तापमान दस डिग्री से नीचे रहा। सर्दी का मौसम अब शुरू हो गया है हालांकि थार में दिन व रात के तापमान में बीस डिग्री का अंतर आने से दिन में फिलहाल सर्दी से राहत है। मौसम विभाग के अनुसार आसमां साफ रहने से फिलहाल रात का पारा दस डिग्री के आसपास बना रहेगा।
सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह हवा में नमी 53 फ़ीसदी होने की वजह से सर्दी रही। दूरदराज के इलाकों में अधिक सर्दी महसूस की गई। मॉर्निंग वॉकर्स को सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को स्वेटर, जैकेट और ऊनी कपड़े पहनने पड़े। आसमान साफ होने से तेज धूप निकली। जिस तेजी के साथ पारा नीचे गया था, चटख धूप के कारण उसी तेजी के साथ पारा ऊपर भी चढ़ा और दोपहर होते-होते तापमान 31.5 डिग्री पर आ गया। दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर होने से दिन सामान्य रहा। शाम ढलने के बाद फिर से मौसम में ठंडक घुलने शुरू हो गई। रात में सर्दी रही।
बाड़मेर और जैसलमेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 14.8 व 13.3 और अधिकतम 33.7 व 32 डिग्री रहा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3HT7r6u
0 comments:
Post a Comment