शिविर में पट्टे बनाने की एवज में 40 हजार रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पाली जिले की जैतारण तहसील में ग्राम पंचायत रास के ग्राम विकास अधिकारी को 40 हजार रुपए रिश्वत लेने पर बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उसने प्रशासन शहरों के संग शिविर में तीन आवासीय पट्टे बनाने की एवज में 60 हजार रुपए प्रति पट्टे की हिसाब से रिश्वत मांगी थी और फिर 1.20 लाख रुपए लेने पर सहमत हुआ था।
ब्यूरो के उप महानिरीक्षक कैलाशचन्द्र बिश्नोई ने बताया कि जैतारण तहसील में अमरपुरा गांव निवासी सत्यनारायण पुत्र हीराराम की शिकायत पर ग्राम पंचायत रास के ग्राम विकास अधिकारी मुकेश पुत्र भंवरूराम माली को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उसके बैग से रिश्वत राशि जब्त की गई है। उसके पास ग्राम पंचायत अमरपुरा के ग्राम विकास अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज था।
प्रति पट्टा के 60 हजार रुपए मांगे, फिर 40 हजार पर सहमत
अमरपुरा निवासी सत्यनारायण ने बाड़े में पत्नी रामदेवी व पुत्र दिनेश के नाम से तीन पट्टे बनवाने के लिए प्रशासन शहरों के संग शिविर में आवेदन किया था। ग्राम विकास अधिकारी मुकेश ने साठ हजार रुपए प्रति पट्टा के हिसाब से रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत परिवादी ने एसीबी से की। 19 नवम्बर को गोपनीय सत्यापन कराया गया। जिसमें आरोपी 40 हजार रुपए प्रति पट्टा के हिसाब से 1.20 लाख रुपए लेने पर सहमत होने की पुष्टि हुई। इस बीच, बुधवार को परिवादी रिश्वत देने के लिए ग्राम विकास अधिकारी के पास गया और बतौर पहली किस्त 40 हजार रुपए दिए। तभी एसीबी पाली द्वितीय के उपाधीक्षक महिपाल ने दबिश देकर ग्राम विकास अधिकारी मुकेश पुत्र भंवरूराम माली को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बैग से रिश्वत राशि जब्त की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FJWdzi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment