रेजिडेंट डॉक्टर्स ने निकाला कैंडल मार्च, कल ओपीडी बहिष्कार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नीट पीजी काउंसलिंग में हो रही देरी के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने शुक्रवार शाम कैंडल मार्च निकाला। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संदीप देवात ने कहा कि नीट पीजी काउंसलिंग में फिर से सुप्रीम कोर्ट में 6 जनवरी की तारीख मिलने से अखिल भारत के समस्त रेजिडेंट डॉक्टर्स रोष में है। केंद्र सरकार मामले को तारीखों में उलझाती जा रही है। वर्तमान में केवल दो बैच रेजिडेंट डॉक्टर्स यानी 66 प्रतिशत मैन पॉवर के साथ समस्त अस्पताल संभाल रहे हैं। शारीरिक व मानसिक रूप से रेजिडेंट अवसाद में है। कहीं जगहों पर रेजिडेंट आत्महत्या जैसे कदम उठा चुके हैं। अध्यक्ष डॉ. देवात ने कहा कि रविवार को संपूर्ण ओपीडी का कार्यबहिष्कार होगा, लेकिन इमरजेंसी चलेगी। वहीं सोमवार से संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान ट्रोमा, इमरजेंसी व लेबर रूम चालू रहेंगे। केंद्र सरकार से मांग कि हैं कि 31 दिसंबर तक काउंसिल की प्रक्रिया को पूरा करे, ताकि अस्पतालों में रेजिडेंट्स डॉक्टर्स की कमी पूरी की जा सके।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3p2wkE2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment